आचार्य बालकृष्ण विश्व के शीर्ष दस सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व की श्रेणी में
हरिद्वार, पंतजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को आयुर्वेद पद्धति से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी यानी यूनाइटिड नेशन सस्टेनेबल डेवलमेंट गोल ने विश्व के दस सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व की श्रेणी में रखते हुए दस अत्यंत प्रभावशाली व्यक्तिगत अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जाम्बिया और जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्रियों ने आचार्य बालकृष्ण को पुरस्कार देकर...
अभी और सताएगी गर्मी, पारे में आ सकता है उछाल
देहरादून, उत्तराखंड के मौसम में अनिश्चितता बनी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी अभी और बढ़ेगी। इसके लिए विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही मौसम साफ है। तेज धूप व तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी पड़ रही है, इससे आमजन बेहाल हैं।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम...
गंगा तट पर पीएम नरेन्द्र मोदी बायोपिक’ फिल्म का प्रदर्शन
ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन गंगा तट पर राष्ट्र, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, माँ गंगा सहित देश की सभी नदियों को समर्पित मानस कथा में आज परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास, फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय, फिल्म प्रोडयूसर संदीप सिंह, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी, संत...
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बद्नीनाथ के दर्शन कर दिया दो करोड़ का दान
गोपेश्वर। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और उनकी पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनके पुत्र अनंत अंबानी भी थे। अंबानी ने चंदन और केसर की खरीद के लिए दो करोड़ रुपये का दान दिया है।
मुकेश अंबानी शनिवार सुबह करीब नौ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीड़ी सिंह और...
बदरीनाथ धाम में लचर संचार सेवा से लोग परेशान
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के कपाट खुले 15 दिन से ऊपर हो गए लेकिन अभी तक संचार सेवा बदहाल ही बनी हुई है। इससे यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल से लेकर अन्य सभी निजी कंपनियों की संचार सेवा भी ठप पड़ी हुई। ऐसे में प्रशासन के यात्रा के दौरान चाक-चैबंध व्यवस्था के...
दिल्ली की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रवाना
देहरादून। उत्तराखंड की भारी भरकम जीत का स्वाद दिल्ली तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया है। उत्तराखंड पांचों लोकसभा सीटों पर 52 से 68 प्रतिशत मतों के बड़ी जीत हासिल करने वाले सांसदों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रातः स्टेट प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ हरिद्वार सांसद डाॅ. रमेश...
पटरी मरम्मत के चलते दर्जनों रेल गाड़ियां प्रभावित
देहरादून। सहारनपुर-अम्बाला रेल रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे ने बताया है कि 26 मई को सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन पर निर्माण और मरम्मत का काम प्रारंभ किया जा रहा है। इसके कारण ट्रैफिक रोका जा सकता है। इस ट्रैफिक रोके जाने के कारण इस मार्ग पर चलने वाली 14...
राफेल केस: केंद्र का सुप्रीम कोर्ट को जवाब, रिव्यू पिटीशन खारिज करने की मांग
नई दिल्ली। राफेल डील मामले में दायर रिव्यू पिटीशन पर केंद्र सरकार ने अपनी लिखित दलील दाखिल की है। केंद्र सरकार ने रिव्यू पिटीशन खारिज करने की मांग की है।
केंद्र सरकार ने कहा है कि आंतरिक फाइल नोटिंग्स के आधार पर जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता है। सीएजी की रिपोर्ट ने भी राफेल सौदे में कोई खामी...
एडवेन्थ्रिल ने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता के लिये साइकिल रैली निकाली
देहरादून, एडवेंचर कंपनी एडवेन्थ्रिल ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस साइकिल रैली को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल एवं इंटरनेट की लत से बाहर निकालकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
20 किलोमीटर की यह रैली फव्वारा चौक स्थित एडवेन्थ्रिल के कैफे वाइल्ड स्केप से...
बच्चों के लिये लगा स्टोन आर्ट का प्रशिक्षण समर कैम्प
देहरादून, एंगेजिंग यंग इण्डिया की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने अपने कार्यालय में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्टोन आर्ट का प्रशिक्षण का कैम्प लगाकर स्टोन आर्ट की कलॉ से रुबरु कराया जिसमें कई कमजोर वर्ग के परिवार के बच्चों ने स्टोन आर्ट की बारिकीयों को समझते हुए पत्थरों में कई तरह की आक्रितियों को अपने हाथों से...

























































