मेरे दिल में टाइगर के लिए हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर रहेगा : कृति
मुंबई, अभिनेत्री कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपने पांच साल पूरे किए और इस मौके पर कृति ने कहा कि उनके पहले सह-कलाकार के लिए उनके दिल में हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर रहेगा।
कृति ने साल 2014 में रोमांटिक थ्रीलर फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें कृति के साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। यह टाइगर की भी...
क्या सलमान का ‘बिग बॉस 13’ मेकओवर के लिए है तैयार?
मुंबई, 'बिग बॉस 13' को शुरू होने में अभी कुछ महीने बचे हैं, लेकिन ऐसा सुनने को मिल रहा है कि इसमें कुछ बदलाव दर्शकों को देखने को मिल सकता है।
सुपरस्टार सलमान खान कथित तौर पर शो के मेजबान के तौर पर फिर से लौटेंगे। कलर्स टीवी के इस शो में प्रतिभागियों को कई कैमरों की निगरानी में 100...
हेमकुंड साहिब यात्राः सेना ने बर्फ काट कर तैयार किया रास्ता
शीतकाल के दौरान हुई भारी बर्फबारी और मौसम की दुश्वारियां हिमालय के पांचवें धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों पर भारी पड़ रही हैं। सेना की 418-इंजीनियरिंग कोर के जवानों को अटलाकोटी से ऊपर बर्फ हटाने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बता दें कि समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण...
जंगलों में लगी आग से 15 हेक्टअर वन संपदा जलकर राख
गोपेश्वर, चमोली जिले में फायर सीजन में 11 से अधिक वनाग्नि की घटनाओं में 15 हेक्टयर वन क्षेत्र जल कर खाक हो गया। ऐसे में जिले में वन विभाग की फायर सीजन को लेकर की गई तैयारियों की पोख खुल रही है।
चमोली जिले में वनों के सरंक्षण के लिये बदीनाथ, केदारनाथ और अलकनंदा वन प्रभागों का गठन किया गया...
राष्ट्रपति से मिलकर नरेन्द्र मोदी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। मोदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ जन अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित...
चारधाम यात्रा: स्लोगन बोर्ड के साथ पुलिस ने लगाए सीसीटीवी कैमरे
ऋषिकेश, चारधाम यात्रा सीजन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं जागरुकता के लिए पुलिस प्रशासन ने बस अड्डा ऋषिकेश में 32 स्लोगन बोर्ड के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से तीर्थाटन पर आए श्रद्धालुओं को चोर-उचक्कों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने रविवार को...
युवक पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार, लक्सर शहर में एक युवक पर हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्सर-रुड़की मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे एक युवक पर शाम तीन युवकों ने ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी बिट्टू शनिवार को...
आचार्य बालकृष्ण विश्व के शीर्ष दस सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व की श्रेणी में
हरिद्वार, पंतजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को आयुर्वेद पद्धति से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी यानी यूनाइटिड नेशन सस्टेनेबल डेवलमेंट गोल ने विश्व के दस सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व की श्रेणी में रखते हुए दस अत्यंत प्रभावशाली व्यक्तिगत अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जाम्बिया और जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्रियों ने आचार्य बालकृष्ण को पुरस्कार देकर...
अभी और सताएगी गर्मी, पारे में आ सकता है उछाल
देहरादून, उत्तराखंड के मौसम में अनिश्चितता बनी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी अभी और बढ़ेगी। इसके लिए विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही मौसम साफ है। तेज धूप व तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी पड़ रही है, इससे आमजन बेहाल हैं।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम...
गंगा तट पर पीएम नरेन्द्र मोदी बायोपिक’ फिल्म का प्रदर्शन
ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन गंगा तट पर राष्ट्र, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, माँ गंगा सहित देश की सभी नदियों को समर्पित मानस कथा में आज परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास, फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय, फिल्म प्रोडयूसर संदीप सिंह, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी, संत...


























































