अभी और सताएगी गर्मी, पारे में आ सकता है उछाल

0
418
उत्तराखंड
देहरादून,  उत्तराखंड के मौसम में अनिश्चितता बनी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी अभी और बढ़ेगी। इसके लिए विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही मौसम साफ है। तेज धूप व तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी पड़ रही है, इससे आमजन बेहाल हैं।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि, “सोमवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा पिथौरागढ़ जिले में विशेषकर उचाई वाले स्थानों पर बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 28 से 30 मई तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। तापमान सामान्य से तीन से.05 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचने के आसार हैं।”
शनिवार को देहरादून का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पंतनगर का 36.8, मुक्तेश्वर का 23, नई टिहरी 25.6 पंतनगर का 30 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।