Page 672

ऋषिकेश बाईपास के भूमि अधिग्रहण की लागत केन्द्र वहन करे

17 प्रान्तीय मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए, हरिद्वार रिंग रोड़ व गंगा नदी पर जगजीतपुर (कनखल) के निकट चार लेन सेतु की स्वीकृति दी जाए। मुख्यमंत्री रावत ने केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।चारधाम परियोजना के अंतर्गत सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत ऋषिकेश बाई पास के लिए भूमि अधिग्रहण की लागत भारत सरकार...

हरिद्वार महाकुम्भके लिए केन्द्र से 5 हजार करोड़ रूपए की वन टाईम ग्रान्ट का अनुरोध

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में भेंट कर हरिद्वार में वर्ष 2021 में होने जा रहे महाकुम्भ मेला के लिए भारत सरकार से 5000 करोड़ रूपए की वन टाईम ग्रान्ट दिए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री...

नामामि गंगे की कुल 21 परियोजनाएं स्वीकृत

देहरादून, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  नई दिल्ली में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट कर उन्हें मंत्रालय संभालने की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत केंद्र को भेजे गए विभिन्न प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गंगा नदी की...

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने किये बदरीनाथ के दर्शन

गोपेश्वर,  केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके पहले मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने भी शॉल ओढ़ा कर निशंक का स्वागत किया। साथ...

अध्यात्मः कैची धाम में उमड़ा आस्‍था का सैलाब

करौरी
(नैनीताल) आध्यात्मिक कैंची धाम में देश ही नहीं, विदेशों से भी बाबा नीम करौली के भक्त शुक्रवार शाम से ही जुटना शुरू हो गए। शनिवार भाेर से ही बाबा नीम करौली महाराज के जयकारों से कैंची धाम गुंजायमान हो उठा। शनिवार सुबह लंबी कतार लग गईं। अनुमान के अनुसार सुबह नौ बजे तक करीब दस हजार से अधिक भक्‍तों...

आरबीआई एटीएम की सुरक्षा को लेकर सख्‍त, बैंकों को जारी किए नए निर्देश

RBI stopped fees on fund transfer from RTGS and NEFT
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) ने एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंकों को नए निर्देश दिए हैं। बैंकों को जारी निर्देश में आरबीआई ने कहा है कि सितंबर के अंत तक सभी एटीएम दीवार, जमीन या खंभे से जुड़े होने चाहिए। वहीं बेहद ही सुरक्षित परिसरों मसलन हवाईअड्डों में लगे एटीएम को इन निर्देशों से छूट होगी। सीसीएम...

नरेश गोयल की मुश्किल और बढ़ी, इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स चोरी मामले में भेजा समन

नई दिल्ली। अस्थायी रूप से बंद पड़ी जेट एयरवेज के पूर्व प्रमोटर एवं संस्थापक नरेश गोयल से कथित टैक्स चोरी मामले में पूछताछ  के लिए इनकम टैक्स (आईटी)  विभाग ने समन जारी किया है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी  दी। ऐसा पहली बार हुआ जब एक  बंद हो चुकी जेट एयरलाइन में कथित अनियमितताओं...

मुख्यमंत्री आवास कूच कर रही भीड़ को पुलिस ने रोका

Police stopped people protesting against cm
देहरादून। किट्टी के नाम पर करोड़ों की लूट करने के आरोपितों की पेशी की सूचना पर भारी संख्या में पीड़ित न्यायालय परिसर में जमा हो गए और उन्होंने आरोपितों को अपने हवाले करने की मांग की। जिसके बाद आरोपितों की अगली तारीख निर्धारित हो जाने के बाद नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। जिन्हें हाथीबड़कला में पुलिस ने...

”विलेज मोबाइल सिनेमा” से गांव-गांव पहुंचेगी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में

(देहरादून), ''अच्छा देखो अच्छा करो'' की सोच पर काम करने वाला एसओसीएच (SOCH) संस्था, सोशल ऑर्गनाइजेशन फॉर कनेक्टिंग हैप्पीनेस अपने नए अंक में सामाजिक संदेश वाले हिंदी सिनेमा को उत्तराखंड के गांव तक पहुंचा रही है। सोच संस्था के सदस्य अंकित नेगी का ये अनोखा आइडिया इस हफ्ते लोगों के सामने पेश होगा। इस हफ्ते टिहरी जिले के पट्गली घोंटी...

सरकार के तीर्थाटन व पर्यटन के दावों की पोल खोलता रूद्रनाथ यात्रा मार्ग

गोपेश्वर। पंचकेदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के यात्रा मार्ग पर उत्तराखंड सरकार के पर्यटन व तीर्थटन विकास को लेकर किए जा रहे दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को 19 किमी की पैदल दूरी तय करनी होती है। लेकिन यहां प्रशासन की ओर से यात्रामार्ग पर किसी भी...