लापता पर्वतारोहियों की तलाश में नंदादेवी बेस कैंप-2 में उतरा एमआई 17 हेलीकॉप्टर

0
369
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहण के दौरान लापता आठ पर्वतारोहियों का रेस्क्यू अभियान जारी है। शनिवार को लापता विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश और बर्फ में पड़े शवों को निकालने के लिए सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने नंदादेवी बेस कैंप तक उड़ाने भरी।
पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ और मुनस्यारी से आईटीबीपी के 10 कुशल पर्वतारोहियों को शनिवार नंदादेवी बेस कैंप-2 तक पहुंचाया गया है। साथ ही राशन, उपकरण और अन्य सामग्री भी बेस कैंप तक पहुंचाई गई है। लापता आठ पर्वतारोहियों में सात विदेशी व एक भारतीय है जिनकी तलाश तक यह अभियान लगातार चलेगा।
बीते 13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट में पर्वतारोहण के लिए गए दल में से आठ पर्वतारोही ब्रिटेन निवासी लीडर मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटनेयरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडे लापता हो गए थे, जिन्हे खोजने का प्रयास लगातार जारी है।