6 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु: त्यूणी
आज थाना त्यूणी को सूचना मिली की बानपुर के पास एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है। सूचना पर थाना त्यूणी, चौकी सावड़ा हिमांचल प्रदेश से पुलिस बल व राजस्व पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
कार में सवार सभी 6 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने स्थानीय...
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
हरिद्वार, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुण्ड हर की पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान पर्व का विशेष संयोग बना। यूं तो हर महीने पूर्णिमा होती है लेकिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा अपने आप में विशेष मानी गई है। आज के ही दिन देश के कई भागों...
तीन दिवसीय योग शिविर 19 जून से
देहरादून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य अरुण कुमार के सानिध्य में तीन दिवसीय योग शिविर हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 19 से 21 जून तक प्रत्येक दिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चलेगा।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आचार्य अरुण कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने...
आईएमए के आह्वान पर डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन
ऋषिकेश, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सरकारी चिकित्सालयों के डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद करके राजकीय चिकित्सालय तथा एम्स में प्रदर्शन किया। उसके उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के नाम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ एक ज्ञापन भी दिया, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रही।
आईएमए ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉ. हरीओम प्रसाद ने बताया कि,...
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन स्वीकृत करने का मुख्यमंत्री ने किया अनुरोध
मुख्यमंत्री रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट कर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन की स्वीकृति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 में करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली व हल्द्वानी के मध्य एक विशेष रेलगाड़ी व देहरादून से काठगोदाम के लिए सुबह के समय एक शताब्दी या जनशताब्दी गाड़ी प्रारम्भ करने के साथ ही रूड़की-देवबंद...
नगर निगम देहरादून में आयोजित किया निःशुल्क कैंसर जागरुकता एवं महिला स्वास्थ शिविर
देहरादून, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यस्मृति में कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन द्वारा नगर निगम देहरादून परिसर में महिलाओं के लिए निःशुल्क महिला एवं कैंसर जागरूकता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर का उदघाटन मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा द्वारा भाजपा देहरादून महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ सुमिता प्रभाकर की गरिमामय उपस्थिति में किया...
ईवीएम से चुनाव के विरोध वाली याचिका पर सुनवाई ग्रीष्मावकाश में
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम से चुनाव का विरोध करने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई करने से सोमवार को एक बार फिर इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस याचिका पर ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में सुनवाई होगी। पिछले 14 जून को भी कोर्ट ने इस याचिका पर जल्द सुनवाई से मना किया था।
याचिका वकील मनोहर...
अमित शाह और राजनाथ सहित बड़े राजनेताओं ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े राजनेताओं ने आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान को हराने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान पर एक और प्रहार और परिणाम समान है। इस शानदार प्रदर्शन...
बजट सत्र आज से शुरू, आसान और सरल भाषा में जानिए क्या होता है बजट
नई दिल्ली। देश की कमाई और खर्चों का लेखा-जोखा यूनियन या फिर आम बजट कहलाता है। आम बजट को हर साल देश के वित्तमंत्री पहली फरवरी को संसद में पेश करते हैं। चुनावी साल होने की वजह से इस बार एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया गया था। मोदी 2.0 सरकार के गठन के बाद इस बार नई...
कोटद्वार के युवा शिक्षक संतोष नेगी की पहल से युवको में बढ़ा कण्वाश्रम का क्रेज
कोटद्वार, हमारे देश भारत का नाम जिन राजा भरत के नाम पर पड़ा उन राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम कोटद्वार में है और इसकी अपनी एक अलग ऐतिहासिक पहचान है। यहाँ पर सरकार द्वारा 5 दिन के मेले का आयोजन भी किया जाता है।किंतु अब कब्वश्राम अब एक नए कारण से चर्चा में है। यहां की सुरमई वादियां, पहाड़िया,...


























































