मसूरी में गाजियाबाद के दो छात्र खाई में गिरे, एसडीआरएफ ने रात को किया गया रेस्क्यू
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से मसूरी घूमने पहुंचे दो छात्र हाथीपांव में शनिवार रात पैर फिसलने से 120 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गए। एसडीआरएफ ने दोनों को रात को ही रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। यह जानकारी पुलिस ने दी। दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक जिला नियंत्रण कक्ष से देहरादून-मसूरी-हाथीपांव मार्ग...
सेना के जवानों ने हेमकुंड साहिब के लिए ग्लेशियर काटकर बनाया चार फुट चौड़ा मार्ग
भारतीय सेना के 418 इंडीपेन्डेन्ट इंजीनियर कॉर्प्स के जवानों ने हेमकुण्ड साहिब से पहले अटलाकोटी ग्लेशियर को काट कर चार फुट चौड़ा मार्ग बना दिया है। हेमकुण्ड साहिब और सरोवर पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। आगामी 20 मई से यात्रा आरंभ होने जा रही है।
शुक्रवार को सेना के जवान हवलदार मलकीत सिंह और हवलदार हरसेवक सिंह...
उत्तराखंड : मौसम को देख कर बनाएं केदारनाथ धाम यात्रा की योजना : डीजीपी
पुलिस प्रशासन की ओर से केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों से रुक-रुक यात्रा करने की अपील की है ताकि यात्रा के दौरान उन्हें कोई परेशानी उठानी न पड़े।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रियों विशेषकर केदारनाथ यात्रा करने वाले से अपील की है कि मौसम को देखते हुए यात्रा करें। एक मई...
सूडान में फंसे उत्तराखंड के 10 लाेग दिल्ली पहुंचे
सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला जत्था केन्द्र सरकार के "आपरेशन कावेरी" की पहल पर बुधवार रात भारत पहुंच गया। इन 360 नागरिको में उत्तराखंड के 10 नागरिक भी है।
उत्तराखंड के दस नागरिकों सहित सभी भारतीयों को सकुशल लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त किया।...
हल्की बर्फबारी, मंत्रोच्चार और आर्मी बैंड की मधुर धुनों के बीच खुले भगवान बदरी विशाल के कपाट
बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस विशेष अवसर पर करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर घृत कंबल का प्रसाद ग्रहण किया। बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत शुरू हो गई है।
बदरीनाथ धाम...
आदेशों का पालन न हुआ तो पीसीसीएफ कोर्ट में होंगे पेश
हाई कोर्ट ने डिप्टी रेंजरों से चार्ज वापस न लेने के मामले में पीसीसीएफ को आदेश का पालन न करने वाले डीएफओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि तीन सप्ताह के भीतर आदेश का अनुपालन न होने पर पीसीसीएफ पुन: 15 जून को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होंगे।
मुख्य न्यायाधीश विपिन...
चारधाम यात्रा :17 लाख 92 हजार से अधिक यात्रियों का हुआ पंजीकरण
चारधाम और हेमकुंड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 17 लाख 92 हजार से अधिक यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। केदारनाथ के लिए 6 लाख 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। जीएमवीएन गेस्ट हाउसों में 10,56,12058 की बुकिंग हुई है। चारधाम में तीन धाम के कपाट खुल गये हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 27...
स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च
यातायात पुलिस पार्क़ के साथ मिलकर उत्तराखंड का पहला एप आधारित स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया है। अब आप भी अपनी निजी पार्किंग एयरबीएनबी "एयर बेड एंड ब्रेकफास्ट" की तरह ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर कर पैसा कमा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे के विशेष प्रयासों से पार्क एप नामक कम्पनी से समन्वय स्थापित कर देहरादून क्षेत्रान्तर्गत...
उत्तराखंड में 135 कोरोना के नये मामले
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 135 नये मामले मिले हैं,जबकि किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य भर में सक्रिय मरीजों की संख्या 307 पहुंच गई है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के 135 मामले सामने आये। आज 129 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गये।...
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथधाम में केदारनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आज (मंगलवार) सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसी के साथ छह माह तक बाबा केदार की नित्य पूजा-अर्चना होगी।...



























































