सूडान में फंसे उत्तराखंड के 10 लाेग दिल्ली पहुंचे

0
393
सूडान

सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला जत्था केन्द्र सरकार के “आपरेशन कावेरी” की पहल पर बुधवार रात भारत पहुंच गया। इन 360 नागरिको में उत्तराखंड के 10 नागरिक भी है।

उत्तराखंड के दस नागरिकों सहित सभी भारतीयों को सकुशल लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त किया। धामी ने कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार, निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी अमर बिष्ट ने नई दिल्ली पहुंचने पर उत्तराखंड के 10 लोगों का स्वागत किया। सूडान से आए उत्तराखंड के लोगों में सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह, अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं।