उत्तरकाशी: भटवाड़ी के जखोल गांव में बादल फटा, लोग घर और पशु छोड़कर भागे
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में विकास खंड भटवाड़ी के जखोल गांव में मंगलवार तड़के बादल फट गया। बादल फटने के बाद आए पानी के सैलाब की तेज आवाज से सो रहे ग्रामीण बदहवास हालत में पशुओं की परवाह किए बिना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।
ग्राम प्रधान नीलम रमोला ने बताया कि घरों और गोशालाओं में मलबा पहुंच गया...
उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, श्रीनगर डैम से 3000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित अन्य इलाकों में देररात्रि से रुक-रुक कर मूसलाधार वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक के लिए बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। श्रीनगर डैम (मंदाकिनी नदी) से मंगलवार सुबह 3000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी...
दिल्ली के चार श्रद्धालु केदारनाथ जाते समय रास्ता भटके, सुरक्षित रेस्क्यू
दिल्ली के चार श्रद्धालु सूरज, (24), आकाश, (23) , ऋतिक, (21) और दीप (15 ) केदारनाथ जाते समय देर रात्रि शाकुंभरी देवी मंदिर के पास जंगल में रास्ता भटक गए। सूचना पर एसडीआरएफ ने चारों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया।
एसडीआरएफ के अनुसार थाना सोनप्रयाग से सूचना मिली थी कि सोनप्रयाग से आगे पैदल मार्ग पर चार श्रद्धालु...
उत्तराखंड : प्रदेश में बारिश और बाढ़ के पानी से बढ़ सकती हैं लोगों की मुश्किलें, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
प्रदेश में बारिश और बाढ़ के पानी से बढ़ लोगों की मुश्किलों में और भी इजाफा हो सकता है। एक तरफ मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट है तो दूसरी तरफ भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी रेखा से ऊपर होने से श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा जा चुका है। यही नहीं हरिद्वार के...
पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण गंगा का बढ़ा जलस्तर
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण रविवार को ऋषिकेश में होने वाली नियमित गंगा आरती स्थल में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ है। रविवार की शाम को 6:00 बजे गंगा ऋषिकेश में खतरे के चेतावनी निशान 339.50 से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
केंद्रीय जल आयोग से मिली...
उत्तरकाशी में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
जिले में भारी बारिश से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले के आला अधिकारी अलर्ट हैं। आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, उत्तरकाशी ने बारिश के सम्भावना के दृष्टिगत लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
राज्य आपात कालीन परिचालन केन्द्र और मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से 12 जुलाई...
डाक कांवड़ शुरू होने पहले प्रशासन के दावे फेल, कांवड़ियों ने बदला रूट, हाइवे पर जाम
कांवड़ मेले के छठवें दिन ही प्रशासन के दावे फेल हो गए हैं। विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंचे कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। रविवार को कांवड़ियों ने प्रशासन की तैयारियों को ठेंगा दिखाते हुए हाइवे की ओर रुख कर दिया है, जिससे हाइवे पर जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई है।
कांवड़िये शिवरात्रि...
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का कहर,13 जुलाई तक अलर्ट जारी
राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य के दोनों मंडलों में नदियां उफान पर हैं। पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं और लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में 13 जुलाई तक ऑरेंज...
उत्तराखंड : भारी बारिश से राज्य की 106 सड़कें बंद
राज्य में 10 जुलाई तक इसी तरह की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 9 जुलाई के आसपास प्रदेश के 4 जिलों में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
बारिश के कारण सबसे नुकसान सड़कों को हुआ है। राज्य की 106...
नैनीताल के शुभम सहित 11 दिवंगत प्रशिक्षुओं के नाम पर होगा चोटियों का नाम
निम यानी नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी भारत सरकार की ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के अंतर्गत आयोजित की जा रही माउंटेन बाइकिंग रैली विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए गुरुवार को नैनीताल पहुंची। यहां पहुंचने पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हरमिटेज परिसर स्थित देवदार सभागार में टीम का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर निम के प्रधानाचार्य व टीम लीडर...



























































