Page 59

कपकोट में नर्सिंग कॉलेज खोलने सहित अन्य घोषणाओं को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र कपकोट में नर्सिंग कॉलेज खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही हरिद्वार आपदाग्रस्त क्षेत्र के घोषणाओं और तीन माह की बिजली स्थगित सहित मुआवजा राशि को सहित अन्य आपदा योजना के लिए भी स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र कपकोट के ससोला में नर्सिंग कालेज खोलने और कपकोट में...

भारत-चीन सीमा पर भी बजेगी मोबाइल की घंटी

भारत-चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी के निलाग-जादूग गांव में जल्द ही मोबाइल की घंटी बजेगी। केंद्र सरकार ने वाईब्रेट विलेज योजना के तहत उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र के गांवों तथा भारत -चीन सीमा पर भारत संचार निगम लिमिटेड से 71 टावर प्रथम चरण में स्वीकृत किए हैं। इससे सेना, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा संगठन और सीमावर्ती गांवों...

उत्तराखंड में 23 हारी सीटों पर कमल खिलाने में जुटेंगे सांसद

भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में हारी हुई 23 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 75 फीसदी मतों की प्राप्ति के साथ कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य के अपने सभी सांसदों की चुनावी दृष्टि से...

आपदा मद से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की होगी मरम्मतः मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

विद्यालयों
शिक्षा विभाग की ओर से चिन्हित मरम्मत योग्य विद्यालयों का जीर्णोद्धार राज्य आपदा मद से किया जायेगा। इसके लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी को अपने-अपने विकासखंड के अंतर्गत चिन्हित ऐसे विद्यालयों का प्रस्ताव दो सप्ताह के भीतर विद्यालयी शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराना होगा ताकि निदेशालय के माध्यम से प्रस्ताव आपदा विभाग को उपलब्ध कराया जा सके। मंगलवार को शासकीय आवास...

तीसरी संतान होने से ग्राम प्रधान ने गंवाई अपनी कुर्सी

संतान
प्रखंड नौगांव के ग्राम प्रधान मसाल की तीसरी संतान होने पर प्रधान की कुर्सी गंवानी पड़ी। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला ने दो से अधिक संतान होने पर मसाल गांव के प्रधान खेमराज सिंह को पदमुक्त कर दिया है। गौतलब है कि उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 की धारा-138 के सम्बन्ध में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये मैं अभिषेक रूहेला, जिला...

सभी थानों में नियुक्त होंगी महिलाओं की गौरा शक्ति चीता स्क्वाड

गौरा
कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने जनपदों के सभी थानों में नियुक्त महिला चीता-स्पेशल महिला स्क्वाड को “गौरा शक्ति चीता स्क्वाड” का नाम देने और इनका सभी थानों में गठन कर उनके नाम व मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी गौरा शक्ति चीता स्क्वाड को शाम के समय एक घंटा टीम...

कमेड़ा में बंद बदरीनाथ हाईवे पांच दिन के बाद खुला

बदरीनाथ
बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पिछले पांच दिनों से यहां पर हाईवे सौ मीटर तक वाॅशआउट होने से अवरूद्ध चल रहा था। बीते 24 जुलाई की सुबह बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में सौ मीटर सड़क के वाॅशआउट होने के कारण अवरूद्ध हो गया था। हालांकि बदरीनाथ की यात्रा वाया रुद्रप्रयाग से पोखरी-कर्णप्रयाग से संचालित...

उत्तराखंड में भारी बारिश से लोनिवि को 250 करोड़ की क्षति

उत्तराखंड
उत्तराखंड में भारी बारिश से जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, वहीं प्रशासन को करोड़ों का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण अब तक सड़क और पुलों के ढहने से 250 करोड़ की क्षति हुई है। पुलों की ऑडिट की जा रही है। आने वाले दिनों में क्षति का और आकलन सामने आएगा। लोक निर्माण विभाग...

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी को किया निलंबित

हाइकोर्ट
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित कर जिला न्यायालय चंपावत से संबद्ध कर दिया है। धनंजय चतुर्वेदी पर उनके पद के खिलाफ आचरण करने का आरोप है। उन्हें 14 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन पर गवाही के दौरान डायस पर मौजूद नहीं होने का आरोप है। हाई...

उत्तराखंड में 30 जुलाई तक ऑरेंज व येलो अलर्ट, ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय मार्ग सहित 304 सड़कें बंद

राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी चार दिनों यानी 30 जुलाई तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में तीन ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के...