उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी देंगे डॉ.स्वामी राम को श्रद्धांजलि
डोईवालाः हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) में संस्थापक डॉ.स्वामी राम के 24वीं पुण्यतिथि पर आयजोजित वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख व निदेशक डॉ.प्रणब पंड्या समारोह डॉ.स्वामी राम को देंगे श्रद्धांजलि।
एचआईएचटी के अध्यक्षीय समिति के सदस्य व कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने बताया कि हरिद्वार में भारत माता मंदिर...
अब मसूरी की ऐतिहासिक लाइब्रेरी की शामें होंगी कुछ अलग
(मसूरी) मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिये अब एक नया आकर्षण इंतजार कर रहा है। मसूरी की सबसे पुरानी जीवंत पहचान है ऐतिहासिक मसूरी लाईब्रेरी जिसे किताबघर के नाम से भी जाना जाता है। ये किताबघर अपने स्थापना का 175वां साल मना रही है और इसके जश्न के लिये यहां लेजर लाइट और बेहतरीन आर्किटेक्चरल लाइटिंग का इंतजाम किया...
विभिन्न तबको के रहने से किरदार निभाना आसान हो जाता है : अनिल कपूर
'पागलपंती' अनिल कपूर की आने वाली फिल्म है। यह फ़िल्म 22 नवम्बर को रिलीज होगी। इस फ़िल्म का प्रोमोशन जोर शोर से किया जा रहा है। मल्टी स्टारर फ़िल्म पागलपंती में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, पुलकित के साथ अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। जब इतने हीरो हैं तो हेरोइनों की संख्या कम कैसे हो सकती है। इसलिए...
सीएम को हरकी पैड़ी उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मोबाइल फोन पर हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपित व्यक्ति आधार कार्ड ना बनने के कारण सीएम के जनता दरबार के...
आंदोलनरत आयुष छात्रों की पुलिस से हुई भिड़ंत
मनमानी फीस वसूली को लेकर जहां आयुष छात्र एक महीने से परेड ग्रांउड में धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन पर डटे हुए हैं वहीं बीते पांच दिनों से गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र भी शुल्क वृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतर कर कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों में एक बार फिर...
सीता माता सर्किट पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा : सीएम त्रिवेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि सीता माता सर्किट पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसका काम भी शुरू कर दिया गया है। इस सर्किट के विकास से दुनिया का हर वो व्यक्ति जिसकी भगवान राम और माता सीता में आस्था है, फलस्वाड़ी गांव में जरूर आना चाहेगा जहां माता सीता ने भू-समाधि ली...
फुस्स साबित हुआ कांग्रेस के फंड जुटाने का अभियान
भाजपा की देखा देखी कांग्रेस ने अपने संगठन को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए कदम तो बढ़ाया, लेकिन वह अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। आजीवन सदस्यता निधि अभियान के लिए जिलों में चंदे की बुक काॅपिया तो भेजी गईं, लेकिन वह लौटकर नहीं आ पाईं। अब हाल ये है कि कांग्रेस में इस अभियान को लेकर कोई...
मिठ्ठी बेहड़ी भूमि विवाद : सैन्य अधिकारियों से विधायक जोशी ने की बात
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सोमवार को भारतीय सैन्य अकादमी के ब्रिगेडियर (प्रशासन) एसके नारायण से मुलाकात कर मिठ्ठी बेहड़ी भूमि विवाद को जल्द से जल्द निस्तारित करने के सम्बन्ध में बातचीत की।
भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित बैठक में मिठ्ठी बेहड़ी में निवास करने वाले लगभग 75 परिवारों को इसी स्थान पर जमीन आवंटित करने तथा शासन द्वारा सेना...
मुख्य सचिव ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए निर्देश
देहरादून, राज्य में उद्यम स्थापित करने के लिये मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड डिस्टलेरी डिवीजन के आवेदित 65 करोड़ के प्रोजेक्ट पर आबकारी विभाग को लाइसेंस प्रदान करने के निर्देश दियेm इस प्रोजेक्ट से लगभग 200 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
एक अन्य...
राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने गुरु नानक देव व कार्तिक पूर्णिमा की दी बधाई
देहरादून, प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश उत्सव और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए एक अमूल्य पूंजी व धरोहर है।
राज्यपाल मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि पूरा देश व...


























































