हाजिरी रजिस्ट्रर की जगह अब भेजनी होगी सेल्फी
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रजिस्ट्रर की जगह पर मोबाइल एप पर काम करना होगा, जिससे उनकी सभी गतिविधियों की मानिटरिंग सभी प्रकार से हो सकेगी। इस सम्बन्ध में बाल विकास परियोजना बेलनी में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आईसीडीएस काॅमन एपलिकेशन साॅप्टवेयर मोबाइल एपलिकेशन के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल, सिम, पावर बैंक दिया गया।
मोबाइल एप...
बैंकुठ चतुर्दशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट पर जलाई ज्योत
बैकुंठ चतुर्दशी पर मंगलवार को लाखों की संख्या में त्रिवेणी घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने 365 ज्योत जलाकर विश्व शांति और परिवार में सुख समृद्धि की कामना कामना की। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन पूजा निशित काल मध्य रात्रि में की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और...
रुद्रप्रयाग: डडोली गांव में भैलू की शूटिंग में उमड़े दर्शक
विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के ग्राम सभा डडोली में लोक गायक दीवान सिंह रावत की मंगलवार को भैलू एलबम की शूटिंग की गई। एलबम में पौराणिक इतिहास को दर्शाया गया है कि किस तरह से पहले भैलू का त्यौहार मनाया जाता था और अब इस संस्कृति से युवा पीढ़ी दूर होती जा रही है। एलबम से नई युवा पीढ़ी को एक...
वैष्णो देवी की तर्ज पर संचालित होगी केदारनाथ यात्रा ?
केदारनाथ यात्रा को वैष्णो देवी की तर्ज पर संचालित करने को लेकर आठ विभागों की टीम ने वैष्णो देवी यात्रा से लौटकर मंगलवार को जिला कार्यालय में प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान केदारनाथ यात्रा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए मार्ग पर मसाज प्वाइंट खोले जाने सहित विभिन्न सुक्षाए दिए। अपने छह दिवसीय भ्रमण के दौरान अध्ययन की रिपोर्ट में...
गुलदार के हमले में बाल-बाल बचे बाइक सवार
हरिद्वार, तीर्थनगरी में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार के राजाजी पार्क के समीप रिहायशी इलाकों में दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। अभी तक गुलदार भेल क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपना निवाला बना चुका है। साथ ही आए दिन रिहायशी इलाकों में इसकी दस्तक होती रहती है, इस कारण...
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
ऋषिकेश, कार्तिक पूर्णिमा व बैंकुठ चतुर्दशी के अवसर पर तीर्थनगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों, भिक्षुओं को दान देकर पुण्य लाभ कमाया।
कार्तिक पूर्णिमा विशेष स्नान पर्व पर ऋषिकेश स्थित त्रिवेणीघाट, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में हजारों लोगों ने स्नान किया। गंगातट पर स्नान, दान, तर्पण और पूजन...
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी देंगे डॉ.स्वामी राम को श्रद्धांजलि
डोईवालाः हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) में संस्थापक डॉ.स्वामी राम के 24वीं पुण्यतिथि पर आयजोजित वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख व निदेशक डॉ.प्रणब पंड्या समारोह डॉ.स्वामी राम को देंगे श्रद्धांजलि।
एचआईएचटी के अध्यक्षीय समिति के सदस्य व कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने बताया कि हरिद्वार में भारत माता मंदिर...
अब मसूरी की ऐतिहासिक लाइब्रेरी की शामें होंगी कुछ अलग
(मसूरी) मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिये अब एक नया आकर्षण इंतजार कर रहा है। मसूरी की सबसे पुरानी जीवंत पहचान है ऐतिहासिक मसूरी लाईब्रेरी जिसे किताबघर के नाम से भी जाना जाता है। ये किताबघर अपने स्थापना का 175वां साल मना रही है और इसके जश्न के लिये यहां लेजर लाइट और बेहतरीन आर्किटेक्चरल लाइटिंग का इंतजाम किया...
विभिन्न तबको के रहने से किरदार निभाना आसान हो जाता है : अनिल कपूर
'पागलपंती' अनिल कपूर की आने वाली फिल्म है। यह फ़िल्म 22 नवम्बर को रिलीज होगी। इस फ़िल्म का प्रोमोशन जोर शोर से किया जा रहा है। मल्टी स्टारर फ़िल्म पागलपंती में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, पुलकित के साथ अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। जब इतने हीरो हैं तो हेरोइनों की संख्या कम कैसे हो सकती है। इसलिए...
सीएम को हरकी पैड़ी उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मोबाइल फोन पर हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपित व्यक्ति आधार कार्ड ना बनने के कारण सीएम के जनता दरबार के...


























































