यात्रा के दौरान 87 प्रतिशत महिला भारतीय कारोबारी को किया गया परेशान: सर्वे
नई दिल्ली, यात्रा, व्यय और चालान प्रबंधन समाधान कंपनी-एसएपी कॉन्सुर के एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के अनुसार भारतीयों के लिए व्यापार यात्रा न तो आसान और न ही कम तनावपूर्ण है। इस सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा के दौरान लगभग 87 प्रतिशत महिला भारतीय कारोबारियों को परेशान किया गया।
भारत में आधुनिक व्यापार यात्रियों की चिंताओं को समझने के लिए...
मौसम के बदले तेवर से बढ़ी ठंड
देहरादून, राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर में शनिवार सुबह से बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। जिस कारण ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। 3000 मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बर्फबारी की...
68 के हुए शानदार अभिनेता रजा मुराद
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद आज अपना 68 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजा मुराद का जन्म 23 नवम्बर 1950 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता मुराद बॉलीवुड के सक्रीय अभिनेता थे। फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजा मुराद का रुझान बचपन से ही अभिनय की तरफ हुआ। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1965...
तीन दिवसीय पिंडर घाटी सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव का आगाज
गोपेश्वर, चमोली जिले के थराली नगर पंचायत के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय पिंडरघाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह व नगर पंचायत की अध्यक्षा दीपा भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर स्कूली बच्चो ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों...
उत्तराखण्ड में एडवेंचर टूरिज्म की बहुत सम्भावनाएं
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन देहरादून में सविया ऐविएशन प्राईवेट लिमिटेड एवं उत्तराखण्ड पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हाॅट एयर बैलून शो का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में एडवेंचर टूरिज्म की बहुत सम्भावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शो की शुरूआत होने से उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स की ओर युवाओं का रुझान बढ़ेगा। उन्होंने...
बैंक में युवक को लगाया 30000 का चूना, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
हल्द्वानी, शहर में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बैंक में पैसे जमा करने पहुंचे युवक को दो बदमाशों ने मदद के नाम पर 30,000 रुपये का चूना लगा दिया।
पीड़ित निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है और कंपनी की रकम जमा कराने के लिए बैंक पहुंचा था। बदमाशों ने पहले उससे मदद मांगी और फिर नशीला पदार्थ...
आरटीओ में दलालों का राज, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरप्तार
अक्सर अपने अजीबोगरीब कारनामों से चर्चा में रहने वाला परिवहन विभाग एक फिर सुर्खियों में है, त्रिवेंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) देहरादून में किसी तरह पलीता लगाया जा रहा है, जहां विजिलेंस टीम ने दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आप हमेशा सुनते होगे की आरटीओ में दलालों को राज चलता...
संयुक्त पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री ने किया रवाना
देहरादून, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, नेहरु पर्वतारोहण संस्थान और एसडीआरएफ के संयुक्त पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास से रवाना किया। यह दल हर्षिल घाटी में हॉर्न ऑफ हर्षिल चोटी को फतह करेगा। इस चोटी को अब तक कोई पर्वतारोही फतह नहीं कर पाया है।
इस अभियान के तहत सयुंक्त टीमों द्वारा हर्षिल वैली में स्थित...
तीन वाहनों में भिड़ंत, एक की मौत, दस घायल
कोटद्वार/पौड़ी, कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग के बीच गुरुवार रात तीन वाहन बोलेरो, डंपर और पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में घायल हुए नजीबाबाद निवासी दस लोग कोटद्वार में शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे।
तीनों वाहनों में से पिकअप वाहन का चालक नजीबाबाद से वाहन लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा था। तभी रात करीब 10 बजे कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच...
बलभद्र की याद में 45 वें ऐतिहासिक खलंगा मेला 24 नवम्बर को
देहरादून, गोरखा फौज के सेनानायक बलभद्र की याद में "45वें प्रसिद्ध ऐतिहासिक खलंगा मेला -2019" का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 24 नवम्बर को शुभारंभ करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार नेपाली संस्कृति के साथ ही गढ़वाली, कुमाउनी लोकनृत्यों की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी।
बलभद्र खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल दीवान सिंह खड़का ने कहा कि खलंगा युद्ध के वीर-वीरागंनाओं...


























































