68 के हुए शानदार अभिनेता रजा मुराद

0
618
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद आज अपना 68 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजा मुराद का जन्म 23 नवम्बर 1950 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता मुराद बॉलीवुड के सक्रीय अभिनेता थे। फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजा मुराद का रुझान बचपन से ही अभिनय की तरफ हुआ। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1965 में आई फिल्म ‘जोहर महमूद इन गोवा’ से की। इस फिल्म में उन्होंने  रहिमन नाम के युवक का  किरदार निभाया था। इसके बाद रजा ने अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म ‘एक नजर’ में अभिनय किया। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के दोस्त और वकील की भूमिका में नजर आये।
रजा ने कई फिल्मों में अभिनय किया,लेकिन पहचान उन्हें 1982 में आई फिल्म ‘प्रेम रोग’ से मिली। इस फिल्म में वह ठाकुर वीरेन प्रताप के रोल में खलनायक की भूमिका में नजर आयें। इसके बाद 1991 में आई फिल्म ‘हिना’  में रजा ने पुलिस अफसर के रोल में खलनायक की भूमिका निभाई। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। 90 के दशक में बॉलीवुड में उनके नाम का सिक्का चलता था और वह खलनायक के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। उस दौर में वह खलनायक के रोल के लिए फिल्म निर्देशकों की पहली पसंद थे।
रजा ने 2 मई, 1982 को समीना मुराद से शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं। रजा ने अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में शानदार अभिनय किया हैं,जिसमें दूसरी सीता, पांच फौलादी, डाकू हसीना, राम तेरी गंगा मैली, राम-लखन, जोधा अकबर ,पद्मावत आदि शामिल हैं।