संयुक्त पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री ने किया रवाना
देहरादून, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, नेहरु पर्वतारोहण संस्थान और एसडीआरएफ के संयुक्त पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास से रवाना किया। यह दल हर्षिल घाटी में हॉर्न ऑफ हर्षिल चोटी को फतह करेगा। इस चोटी को अब तक कोई पर्वतारोही फतह नहीं कर पाया है।
इस अभियान के तहत सयुंक्त टीमों द्वारा हर्षिल वैली में स्थित...
तीन वाहनों में भिड़ंत, एक की मौत, दस घायल
कोटद्वार/पौड़ी, कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग के बीच गुरुवार रात तीन वाहन बोलेरो, डंपर और पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में घायल हुए नजीबाबाद निवासी दस लोग कोटद्वार में शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे।
तीनों वाहनों में से पिकअप वाहन का चालक नजीबाबाद से वाहन लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा था। तभी रात करीब 10 बजे कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच...
बलभद्र की याद में 45 वें ऐतिहासिक खलंगा मेला 24 नवम्बर को
देहरादून, गोरखा फौज के सेनानायक बलभद्र की याद में "45वें प्रसिद्ध ऐतिहासिक खलंगा मेला -2019" का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 24 नवम्बर को शुभारंभ करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार नेपाली संस्कृति के साथ ही गढ़वाली, कुमाउनी लोकनृत्यों की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी।
बलभद्र खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल दीवान सिंह खड़का ने कहा कि खलंगा युद्ध के वीर-वीरागंनाओं...
गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को लेकर ऋषिकेश में बनी मानव श्रृंखला
ऋषिकेश, रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल द्वारा महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत स्वच्छता अभियान के चलते गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए जाने के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत बैराज पुल से लक्ष्मण झूला तक आस्था पथ के किनारे मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।
इस दौरान त्रिवेणी घाट पर आयोजित सभी लोगों ने स्वच्छता...
सामान नहीं सम्मान के हकदार है रैग पिकर्स-स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश, बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने परमार्थ निकेतन में जहां गुरुवार की शाम गंगा आरती की, वहीं अहमदाबाद गुजरात से तीन दिनों की पर्यावरण यात्रा पर आयी रैग पिकर्स बहनों को परमार्थ निकेतन से विदाई दी गयी। जिन्होंने तीन दिनों तक यहां रहकर तीर्थ सेवन का लाभ लिया।
रैग पिकर्स बहनों ने गंगा स्नान, ध्यान, योग, सत्संग के साथ ऋषिकेश...
नई भूमिका में कब दिखेंगे बहुगुणा, सस्पेंस कायम
देहरादून, स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र और पूर्व सीएम विजय बहुुगुणा तीन वर्षों से भाजपा में अपने लिए काम की तलाश कर रहे हैं। एक के बाद एक मौके आकर निकल गए, लेकिन बहुगुणा का एडजस्टमेंट नहीं हो पाया है। भाजपा के भीतर इस वक्त सिर्फ विजय बहुगुणा ही वो बड़ा नाम है, जिन्हें उनके कद के अनुरूप...
कौन करेगा हम करेंगे, ये कहना है स्वच्छ कॉलोनी अवार्ड जितने वाली सोसाइटी का
देहरादून, जहाँ एक ओर हम लोग कचरे की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम और सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदार मानते हैं (आश्रित रहते है) का इंतज़ार करते है , वही हमारे ही शहर की तीन ऐसे सोसाइटी हैं जिन्होंने एक जुट होकर कचरे की समस्या का समाधान निकल लिया हैं।
देहरादून शहर में पहली बार स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा...
विनिवेश से पांचों सरकारी कंपनियों का प्रदर्शन होगा बेहतर: फिक्की
नई दिल्ली, भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने कहा है सरकार के विनिवेश के फैसले से सार्वजनिक क्षेत्र की पांचों कंपनियों का प्रदर्शन और बेहतर होगा। उन्होंने कहा, फिक्की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरशन लिमिटेड (बीपीसीएल), शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई), कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉन्कॉर), टीएचडीसीआईएल और एनईईपीसीओ में हिस्सेदारी बेचने के फैसले का स्वागत किया है।
सोमानी ने...
इमरान हाशमी की फिल्म ‘द बॉडी’ 13 दिसम्बर को रिलीज होगी
इमरान हाशमी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'द बॉडी' का एक और पोस्टर गुरुवार को जारी हो गया। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण ने फिल्म का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ट्वीट किया-'#द बॉडी का नया पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म इमरान में ऋषि कपूर, सोभिता धूलीपाला और...
रिलीज हुआ ‘मुद्दा 370 जम्मू एंड कश्मीर’ का मोशन पोस्टर जारी
अभिनेता हितेन तेजवानी की फिल्म 'मुद्दा 370 जम्मू एंड कश्मीर' का मोशन पोस्टर गुरुवार को जारी हो गया। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर दी। नाहटा ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए ट्वीट किया-'माननीय प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से निर्माताओं ने 'मुद्दा 370 जम्मू एंड कश्मीर' का मोशन पोस्टर जारी किया हैं, जो...


























































