मौसम के बदले तेवर से बढ़ी ठंड

0
450
बर्फबारी
देहरादून,  राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर में शनिवार सुबह से बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। जिस कारण ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। 3000 मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 24 और 25 नवंबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर बादल छाए रहेंगे। जबकि 26 और 27 नवम्बर को कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 3000 मीटर तथा उसे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान ठंड में इजाफा हो सकता है।
राजधानी देहरादून में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। शहर में ठंड बढ़ गई है। उधर केदारनाथ में घने बादल छाए हुए हैं। चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है।