साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए पुलिस ने शुरू किया जागरुकता अभियान
ऋषिकेश, साइबर क्राइम की बढ़ती वारदात को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। अगर आप किसी अंजान के साथ अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन, पासवर्ड, बैंक अकाउंट आदि की जानकारी साझा कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करने से चंद ही मिनटों में होने वाले साइबर क्राइम का अगला...
कांग्रेस ने त्रिवेन्द्र सरकार को घेरा, कहा रुड़की परिणाम पार्टी के लिए सुखद
रुड़की निकाय चुनाव में भले ही कांग्रेस को सफलता नही मिली है, फिर भी कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व इसे त्रिवेन्द्र सरकार की हार और उत्तराखण्ड कांग्रेस की बढ़ती शाखा के तौर पर देख रही है। कांग्रेस का कहना है कि दिशाहीन सरकार की विफलता का परिणाम का असर आने वाले दिनों में और दिखेगा जो कांग्रेस के लिए सुखद साबित होगा।
सोमवार...
कार्य से अनुपस्थित चल रहे कनिष्ठ सहायक को किया निलंबित
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने तहसील घाट में कनिष्ठ सहायक मनवीर सिंह पंवार को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर सोमवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि निलंबन की अवधि में कनिष्ठ सहायक मनवीर सिंह पंवार को तहसील मुख्यालय चमोली में संबद्ध किया गया है। साथ ही डीएम ने कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध जांच किए...
दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट विभाग को चिढ़ा रही मुंह
ऋषिकेश, शहर में रोड लाइट के अभाव में कई कॉलोनियों में रात को अंधेरा पसरा रहता है। कई स्थानों पर रोड लाइट खराब रहने से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके विपरीत तीर्थ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें लगातार दिन में जल कर व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रही हैं।
शहर में ठंडे मौसम के...
उत्तराखंड : चार जिलों में भारी बर्फबारी के आसार
देहरादून, प्रदेश में भारी बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 26 नवम्बर को प्रदेश के चार जिलों में भारी बर्फबारी हो सकती है। फिलहाल राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से धूप खिली हुई है।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह...
राम मंदिर पर फिल्म ‘अपराजित अयोध्या’ बनाएंगी कंगना रनौत
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। कंगना बतौर प्रोड्यूसर राम मंदिर पर फिल्म बनाएंगी। फिल्म का र्शीषक 'अपराजित अयोध्या' होगा। कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया-'अपराजित अयोध्या' का भव्य शुभारंभ होगा, कंगना बहुत जल्द निर्देशक और कलाकारों की घोषणा करेंगी। कार्य प्रगति पर है और यह...
52 की हुईंं रूपा गांगुली, द्रोपदी के किरदार से हुई थी घर-घर में मशहूर
टेलीविजन और फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बना चुकीं उत्कृष्ट अदाकारा रूपा गांगुली आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। रूपा का जन्म 25 नवम्बर 1966 को कोलकाता में हुआ था। गांगुली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1985 में आई फिल्म 'साहेब' से की थी। इसके बाद उनकी दूसरी भूमिका वाली 1986 में आई फिल्म...
‘पानीपत’ का धमाकेदार गाना ‘मन में शिवा’ रिलीज
'संजय दत्त,अर्जुन कपूर और कृति सेनन की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'पानीपत' का नया गाना 'मन में शिवा' रिलीज हो गया है। इस गाने को कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ ने गाया हैं। 'मन में शिवा' को अजय अतुल ने कम्पोज किया है, जबकि लिरिक्स जावेद अख्तर के है। फिल्म के इस गाने को प्रोड्यूसर रोहित शेलेटकर ने ...
स्पर्श गंगा टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश, स्पर्श गंगा अभियान से जुड़े स्वयं सेवियों ने रविवार सुबह परमार्थ ऋषिकुमारों के साथ गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया, अभियान में विदेशी सैलानियोंं ने भी हिस्सा लिया।
सुपर संडे पर अपने साप्ताहिक स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सेवियों ने नाव घाट से चन्द्रभागा नदी तक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कर रहे सरोज डिमरी ने कहा कि घरों...
‘शास्या’ के साथ प्राकृतिक रूप से अपनी त्वचा की करें देखभाल
देहरादून में पैदा हुई अपराजिता सिंह चिल्का, इन दिनों पुणे में अपने लक्जरी बॉडी एंड बाथ ब्रैंड शास्या के साथ घूम मचा रहीं हैं। देहरादून के दून कैंमब्रिज स्कूल से पढ़ाई करने वाली अपराजिता, मास्टर्स की पढ़ाई करने के बाद शादी कर के पुणे शिफ्ट हो गई।
दस साल वहां रहने के बाद अपराजिता ने अपनी मां से विरासत में...


























































