केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 21 फरवरी शिवरात्रि के पर्व पर होगी निर्धारित
गोपेश्वर, विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 21 फरवरी शिवरात्रि को तय की जायेगी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उखीमठ स्थित पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में प्रातः नौ बजे से धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसमें मंदिर समिति पदाधिकारियों धर्माचार्यों की...
पौधरोपण कर मनाया वेलेंटाइन डे, पुलवामा शहीदों को भी दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश, उड़ान फाउंडेशन द्वारा मायाकुंड में संचालित निःशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में एक पौधा प्रकृति (प्यार) के नाम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ऋषिकेश नगर अध्यक्ष सर्मिष्ठा पटेल एवं उड़ान फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ राजे नेगी ने पुलवामा में हुए आंतकी हमले में...
मुख्यमंत्री ने किया श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की डायरी एवं कैलेंडर का भी विमोचन किया।
वेब पोर्टल का निर्माण एनआईसी ने किया है। मुख्यमंत्री ने निदेशक एनआईसी के. नारायणन को पोर्टल में चारधाम यात्रा से सम्बन्धित...
क्रिकेट की बॉल लगने पर शराबी ने मारी गोली, घायल बच्चा एम्स में भर्ती
ऋषिकेश, शराब पी रहे एक व्यक्ति को क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल लग जाने के परिणामस्वरूप शराबी ने बच्चे पर बंदूक से फायर कर दिया। गोली बच्चे की आंख में लगने पर उसे ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस के अनुसार जनपद...
छापेमारी के बाद टीडीएस चोरी करने वालों में हड़कम्प
सरकार भले ही कितने नये नियम कानून निकाले लेकिन हेराफेरी करने वाले उसमें कोई न कोई छेद ढूंढ लेते हैं। इसी का प्रमाण उत्तराखंड आयकर विभाग की टीडीएस टीम द्वारा प्रदेशभर में मारे गये छापे हैं, जिससे निजी तथा सरकारी दोनों क्षेत्रों में अफरा-तफरी मची हुई है।
इस सर्वे तथा छापेमारी का कारण टीडीएस की चोरी बताई जा रही है।...
‘सूरज पे मंगल भारी’ से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी
अभिनेत्री फातिमा सना शेख फिल्म 'दंगल' में हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभाने के बाद लोकप्रिय हुई। उन्हें जल्द ही फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में देखा जाएगा। निर्माताओं ने शुक्रवार को 'सूरज पे मंगल भारी' से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी किया है। फातिमा फिल्म एक एक मराठी लड़की की किरदार निभा रही हैं। फिल्म...
अवैध खनन कर रहे लोगों ने वन विभाग टीम पर किया हमला
नगर निगम क्षेत्र के कोटद्वार थाना क्षेत्र के तहत सुखरो नदी में कथित तौर पर अवैध खनन कर रहे लोगों की टीम ने गश्त लगा रहे वन विभाग के दल पर हमला कर दिया, जिससे गाड़ी चला रहे चालकपर चोट लग गई। हालांकि वनविभाग अवैध खनन भरे हुए दो ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर वनविभाग की चौकी लाने में कामयाब रहा। घटना...
जलवायु परिवर्तन के भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणामः अनिल जोशी
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर रुड़की आईआईटी में गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने छात्रों को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
डॉ. जोशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर अब गांवों में, गांव की जमीनों, प्राकृतिक संसाधनों के साथ ही लोगों...
उत्तराखण्ड : विकास मंथन में मंत्रियों ने तीन वर्ष की उपलब्धियों के साथ रखी भविष्य की कार्ययोजना
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर आयोजित मंथन में मंत्रियों और विधायकों ने गहन विचार विमर्श कर अपने अपने विभागों की तीन वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए भावी कार्ययोजना रखीं। विधायकों ने अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं को बताते हुए सुझाव भी दिए।
गुरुवार को सीएम आवास स्थित सभागार में आयोजित मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह...
पांच दिनों के लिये पहाड़ों में रहेगा माउण्टेन बाइकिंग का रोमांच
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने गुरुवार को पर्यटन विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क पांच दिवसीय माउण्टेन बाइकिंग, साइकिलिंग (एमटीबी) प्रशिक्षण प्राप्त 22 युवक-युवतियों को हरी झण्डी दिखाकर यात्रा पर रवाना किया।
जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 फरवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले साइकिलिंग प्रशिक्षण में युवक-युवतियां जहां साहसिक गतिविधियों से रूबरू होगें वहीं वे...



























































