क्रिकेट की बॉल लगने पर शराबी ने मारी गोली, घायल बच्चा एम्स में भर्ती

0
492
aiims
ऋषिकेश, शराब पी रहे एक व्यक्ति को क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल लग जाने के परिणामस्वरूप शराबी ने बच्चे पर बंदूक से फायर कर दिया। गोली बच्चे की आंख में लगने पर उसे ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस के अनुसार जनपद टिहरी के विनय खाल खवाड़ा गांव के खेल मैदान में  गुरुवार की दोपहर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान क्रिकेट की बॉल पास में ही शराब पी रहे एक व्यक्ति रामलाल को लग गई, जिससे नाराज होकर शराबी ने 12 वर्षीय महेश को गोली मार दी। घायल महेश को पहले उपचार के लिए नजदीकी बेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। गुरुवार देर रात उसे एम्स में भर्ती किया गया। महेश को ट्रॉमा सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी दांंई आंख के नीचे गोली लगी हुई है। बताया जाता है कि बच्चे की दृष्टि सामान्य है, और उसकी वाइटलतथा सेटुराल भी नॉर्मल है। हालांकि गोली अभी अंदर ही है। गोली निकालने के लिए मैक्सिकोलोफेकुअल सर्जन जांच कर रहे हैं। उधर गोली मारने वाले शराबी रामलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।