पौधरोपण कर मनाया वेलेंटाइन डे, पुलवामा शहीदों को भी दी श्रद्धांजलि 

0
426
ऋषिकेश,  उड़ान फाउंडेशन द्वारा मायाकुंड में संचालित निःशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में एक पौधा प्रकृति (प्यार) के नाम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की ऋषिकेश नगर अध्यक्ष सर्मिष्ठा पटेल एवं उड़ान फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ राजे नेगी ने पुलवामा में हुए आंतकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद कर किया।
इस मौके पर डॉ राजे नेगी ने कहा कि हमारा सबसे पहला प्यार प्रकृति है, क्योंकि प्रकृति द्वारा ही हमे पंचतत्व प्राप्त होते हैं, जिसके द्वारा हम जीवन यापन कर पाते है। देश में प्रेम दिवस मनाए जाने की परंपरा पौराणिक रही है। 
प्राचीन काल में हमारे देश में राजा महाराजाओं के समय शरद पूर्णिमा के दिन एवं रात्रि में इसे कौमुदी महोत्सव के रूप में मनाया जाता था। इसके लिए विशेष रूप से राजाज्ञा होती थी जिसका वर्णन स्कंद पुराण एवं दुर्गा सप्तशती में मिलता है। स्कंद पुराण के अनुसार इस महोत्सव के दिन युवक-युवतियां, पति-पत्नी और मित्र आदि एक-दूसरे को उपहार देकर प्रेम का इजहार करते थे। इस दिन चन्द्रमा की पूजा करके अपने प्रेम को दीर्घायु करने का भी रिवाज था।