नैनीताल के पांच एनसीसी कैडेटों का भारतीय सेना में चयन
नैनीताल, डीएसबी परिसर नैनीताल के 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के 5 कैडेटों का चयन भारतीय रक्षा सेनाओं की विभिन्न शाखाओं में हो गया है।
डीएसबी परिसर के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डा. रीतेश साह ने बताया कि डीएसबी परिसर में पांचवे सेमेस्टर में अध्ययनरत नेवल एनसीसी कैडेट्स के कैडेट मयंक भंडारी का चयन मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, कैडेट अमन सिंह का...
औली में किरेन रिजिजू ने बर्फ पर लगाई दौड़, जवानों को दिया फिट रहने का संदेश
गोपेश्वर, चमोली जिले के हिमक्रीड़ा स्थली औली में रविवार को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्कीइंग स्लोप का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि औली प्राकृतिक रूप से जहां शीतकालीन खेलों के लिए फिट है। यहां कुछ सुविधाओं के विकास...
गंगोत्री हाइवे पर टूट चांग थांग ग्लेशियर, कई सालों बाद बड़े आकार में दिखा
उत्तरकाशी, भागीरथी घाटी के हर्षिल-धराली गांव के बीच गंगोत्री राजमार्ग पर कई बरसों बाद चांग थांग ग्लेशियर भारी आकार में देखा गया है। ग्लेशियर से जहां सड़क मार्ग बंद हुआ वहीं चारधाम यात्रा के दौरान भी यह आकर्षण का केंद्र रहेगा। हालांकि मार्ग को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
इस बार सर्दी के मौसम में दिसम्बर...
हाथियों की धमक से लोगों में खौफ, विभाग बेखबर
हरिद्वार, शहर में गजराज की धमक से फैली बार-बार देखने को मिल रही है। खड़खड़ी हिल बाईपास रोड पर गुरुवार की देर रात एक हाथी सड़क पर घूमता हुआ नजर आया। हाथी को सड़क पर घूमते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
हरिद्वार के वन क्षेत्र से सटे शहरी इलाकों में अब हाथियों का आवागमन आम बात हो...
कुंभ मेला क्षेत्र का होगा विस्तार, बढ़ेंगे नौ सेक्टर
हरिद्वार, कुम्भ मेला 2021 के कुम्भ मेला क्षेत्र-सेक्टोरियल प्लान को अन्तिम रूप दिये जाने के विषय पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने सीसीआर में बैठक ली।मेले का मैक्रो और माइक्रो लेबल पर प्लान के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी आवश्यकतानुसार विभागीय कार्ययोजना को अन्तिम रूप दें।
कुम्भ में मैक्रो और माइक्रोलेबल प्लान, एरिया, सेक्टरियल प्लान अन्तर्गत...
देवप्रयाग और ऋषिकेश के संगम पर भी अखाड़े करेंगे शाही जुलूस के साथ स्नान
ऋषिकेश, आगामी वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले महाकुंभ के चलते देवप्रयाग एवं ऋषिकेश के संगम पर भी अखाड़े शाही जुलूस के साथ संगम पर स्नान करेंगे। यह जानकारी षड दर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरि ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2021 को देवप्रयाग के संगम तथा 16 फरवरी 2021 को बसंत...
प्रवासियों के लिए अलग मंत्रालय पर दिल्ली से दुबई तक खिले चेहरे
देहरादून, दुबई में बैंक में सर्विस करने वाले धनन्जय रतूड़ी को उम्मीद है कि प्रवासियोें के लिए अलग मंत्रालय बन जाने के बाद वह उत्तराखंड की बेहतरी में अपना योगदान कर सकेंगे। दिल्ली मेें प्रवासी उत्तराखंडियों के संगठन गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव पवन मैठाणी का मानना है कि पलायन रोकने में यह निर्णय सचमुच कारगर साबित होगा। उत्तराखंड...
उत्तरकाशी में बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत
उत्तरकाशी, बड़कोट स्थित एन.एच.123 दुबाटा के पास बोलेरो कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन दुघर्टना में दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है जबकि सामान्य दो घायलों को बड़कोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना शनिवार शाम पौने छह बजे की है।...
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच सतपाल महाराज और निशंक हैं दौड़ में आगे
(ऋषिकेश)पूर्व मुख्यमंत्री और मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल निशंक शनिवार को बिना किसी लाव लश्कर के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से देहरादून के लिए प्राइवेट टैक्सी में रवाना हुए। निशंक के इस प्रोटोकॉल विहीन दौरे को आलाकमान की हरीझंडी माना जा रहा है, जिससे उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को हवा मिलनी शुरू हो...
जागेश्वर धाम की वेबसाइट जल्द होगी लांच, मंदिर के महत्व की रहेगी पूर्ण जानकारी
अल्मोड़ा, 12वें ज्योर्तिलिंग के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर धाम की वेबसाइट जल्द लांच की जाएगी। इस वेबसाइट में जागेश्वर धाम, उसका आध्यात्मिक महत्व और धार्मिक पर्यटन की पूर्ण जानकारी रहेगी।
कलक्ट्रेट में जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति की बैठक में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इसकी जानकारी समिति के सदस्यों को दी। उन्होंने धाम के विकास की अन्य कई योजनाओं पर...


























































