अच्छी खबर: कोरोना से पीड़ित वन अधिकारी की हुई रिकवरी
कोरोना से जारी लड़ाई के बीच देहरादून से एक अच्छी ख़बर आई है। कोरोना वायरस से पीड़ित भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी पूरी तरह ठीक हो गये हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवा की निदेशक, डॉ अमिता उप्रेती ने कहा कि, “अधिकारी को जनरल वार्ड में शिफ़्ट कर दिया गया है, वो अगले 14 दिन यहाँ निगरानी में रहेंगे और...
बुजुर्गों की मददगार बनी नैनीताल पुलिस
लॉक डाउन के दौरान बुधवार को नगर की तल्लीताल थाना अंतर्गत ज्योलीकोट चौकी पुलिस बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति की मददगार साबित हुई।
गांव भूमियाधार निवासी बुजुर्ग दंपति ने 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि वह दोनों पति-पत्नी अकेले रहते हैं। उनके पास खाने की सामग्री नहीं है। पुलिस कंट्रोल रूम ने यह...
क्या क्या कर रही है उत्तराखंड सरकार कोरोना से लड़ेन के लिये?
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा में अपने अभिभाषण में कहा कि कोरोना वायरस आज जब सम्पूर्ण मानव जाति के समक्ष एक अति गम्भीर चुनौती है। कोरोना वायरस ने शक्तिशाली एवं सम्पन्न राष्ट्रों को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना को भारत एवं उत्तराखण्ड परास्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिती पर निगाह...
उत्तराखंड बजट: विधानसभा में 53526.97 करोड़ का बजट पारित
- कोविड 19 के वॉरियर्स हेल्थ, पुलिस, मीडियाकर्मी, पर्यावरण मित्र, स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टरों का बीमा होगा ः सीएम
उत्तराखंड विधानसभा के आज यहांं दूसरे चरण के अत्यंत संक्षिप्त सत्र में विनियोग विधेयक यानी बजट पारित किया गया। सदन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में कोरोना (कोविड-19) के बचाव और रोकथाम के लिए सरकार के स्तर से उठाए गए...
उत्तरकाशी: सुबह-सुबह लोगों ने की जमकर खरीदारी, 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन का मंगलवार को जनपद में खासा असर देखने को मिला। बुधवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खरीदारी करने के बाद लोगों ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया। जिला मुख्यालय समेत भटवाड़ी , डुंडा, बड़कोट, नौगांव, पुरोला और मोरी आदि शहरों में लोग 10 बजते ही...
गंगोत्री धाम के कपाट 26 अप्रैल को खुलेंगे, तीर्थ पुरोहितों ने निकाला मुहूर्त
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री तीर्थधाम के कपाट 26 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिये खुलेंंगे। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर बुधवार को गंगोत्री मंदिर समिति तीर्थ पुरोहितों ने यह तिथि निर्धारित की है।
गंगोत्री मन्दिर समिति के अध्यक्ष पंडित सुरेश सेमवाल ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार श्री गंगोत्री धाम के कपाट 26 अप्रैल को रविवार के दिन 12:35...
तीर्थ नगरी में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर घूमने वालों को पुलिस ने खदेड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद ऋषिकेश तीर्थ नगरी में लॉकडाउन के आदेश के बाद बिना कारण सड़कों पर घूम रहे लोगों पर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। नगर के प्रमुख चौराहों और अन्य सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बुधवार को उत्तराखंड सरकार ने सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आवश्यक वस्तुएं खरीदने...
अब आईआईपी देहरादून और एम्स ऋषिकेश की लैब में भी होगी कोरोना संक्रमण की जांच
अभी तक सिर्फ हल्द्वानी के मेडिकल कालेज में ही थी जांच की सुविधा
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इसके अन्तर्गत कोविड 19 संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए दो अतिरिक्त लैब निर्धारित कर दी गयी हैं। अब मेडिकल कालेज हल्द्वानी के अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) देहरादून और...
दिल्ली से आ रहे दो यात्रियों को बुखार, दोनों बसों के 64 यात्रियों को किया क्वारंटाइन
दिल्ली से चम्पावत के लिए आ रही रोडवेज की दो बसों में दो यात्रियों को हल्का बुखार होने पर दोनों बसों के 64 यात्रियों को 14 दिन के लिए टनकपुर में क्वारंटाइन किया गया है।
जिले की सीमा पर स्थित जगबुड़ा पुल के समीप एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी के नेतृत्व में मंगलवार शाम को चिकित्सा टीम की ओर से की...
सैनिटाइटर और वेंटिलेटर के निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध
नई दिल्ली, सरकार ने कोरोनोवायरस के प्रकोप के मद्देनजर सभी सैनिटाइटर और वेंटिलेटर के निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है । जिसमें किसी भी आर्टिफीसियल रेस्पिरेटरी अप्रट्स तथा ऑक्सीजन थेरेपी अप्रट्स भी शामिल है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, "सभी सैनिटाइटर और वेंटिलेटर के निर्यात पर तत्काल प्रतिबंधित कर दिया गया है।"
पिछले हफ्ते इसने कुछ वेंटिलेटर, सर्जिकल और...



























































