Page 397

कोरोना से जंग: बीएचईएल ने बनायी सेनिटाइजिंग स्प्रे मशीन 

बीएचईएल
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से सारे विश्व में फैल रहा है। इसी के चलते बीएचईएल ने एक सेनिटाइजिंग स्प्रे मशीन विकसित की है, जिसे बीएचईएल मिस्टर नाम दिया गया है । हरिद्वार के जिलाधिकारी सी.रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबुदई तथा बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक (हीप) संजय गुलाटी ने मिलकर इसका लोकार्पण किया तथा इसकी मदद से...

रंगकर्मी कण्डवाल ने खुद 500 मास्क बनवाकर पुलिस को सौंपे 

कोरोना
कोरोना महामारी के दौरान प्रत्येक व्यक्ति समाज के लिए कुछ न कुछ करने की सोच रहा है। इस कार्य में पुरुष ही नहीं अपितु महिलाएं भी सहयोग कर रही हैं। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र की समाजसेवी व रंगकर्मी उर्मिला कण्डवाल ने पुलिस के लिए अच्छी क्वालिटी कॉटन के पांच सौ मास्क बनाये। मास्क बनाने के बाद महिला ने पुलिस मुख्यालय...

कोरोना से जंग में पौड़ी जिले को मिले  47 नए डॉक्टर

डॉक्टरों
-पौड़ी में नए डाक्टरों ने किया कार्यभार ग्रहण कोरोना संक्रमण से बचाव की लड़ाई में जनपद के स्वास्थ्य विभाग को मजबूती मिली है। शासन ने जनपद को 47 नए डाक्टर मिले हैं। इन्होंने जनपद के विभिन्न अस्पतालों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कोरोना संक्रमण से बचाव कार्यो में चिकित्सकों की कमी आड़े न आए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी...

थाल सेवा का डाक्टरों को अच्छा भोजन देने का प्रस्ताव

थाल सेवा
जरूरतमन्दों को भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था 'थाल सेवा' ने प्रशासन को प्रस्ताव दिया है कि वो कोरोना संकट में योद्धा का कार्य करने वाले डॉक्टर्स को लजीज स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवा सकती है। टीम थाल सेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया कि ऐसी खबरें आई हैं कि सुशीला तिवारी अस्पताल में और बाहर कोरोना से लड़ने वाले...

ब्रेकरी की दुकान पर भीड़ देख भड़के डीआईजी ने कोतवाल को लगाई फटकार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन के सख्ती के बावजूद शहर के बीचों बीच घंटाघर स्थित ब्रेकरी गलोर्ड एक्सप्रेस की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कोतवाल को फटकार लगाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गुरुवार दोपहर डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने लॉक डाउन व्यस्था का निरीक्षण करने शहर में निकले थे। इस दौरान वे...

दो जमातियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज, एक घर से गायब

हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव जमाती समेत तीन लोगों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ज्वालापुर बाजार चौकी इंचार्ज देवेंद्र चौहान ने पांवधोई में पाए गए कोरोना पॉजिटिव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक क्वारंटाइन करने से पहले जब उससे पूछताछ की...

डॉक्टर की पर्ची के बगैर मेडिकल स्टोर पर नहीं मिलेगी सर्दी, खांसी और जुकाम की दवा

डॉक्टर
- बिना पर्ची के इन दवाओं के लिए आने वाले का ब्योरा सीएमओ को मुहैया कराना होगा ः डीएम कोराेना वायरस (कोविड 19) संक्रमण के बढ़ते खतरे से बचाव के मद्देनजर अब मेडिकल स्टोरों से डॉक्टर की पर्ची के बगैर सर्दी, खांसी और जुकाम की दवा के लेनदेन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार...

आईआईटी रुड़की के सहयोग से एम्स ने किया पोर्टेबल वेंटीलेटर सिस्टम विकसित

आईआईटी रुड़की
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश ने कोरोना वायरस कोविड 19 के विश्वव्यापी बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर आईआईटी रुड़की के सहयोग से पोर्टेबल वेंटीलेटर सिस्टम प्राणवायु विकसित किया है, जिसे देश में वेंटीलेटर की कमी के चलते मरीजों के उपचार में उपयोग में लाया जाएगा। एडवांस तकनीक पर आधारित यह वेंटीलेटर सिस्टम कोविड मरीजों के लिए खासतौर से कारगर...

उत्तराखंड में कोरोना से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी, 23 नए आइसोलेशन वार्ड बने

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों को निरन्तर बढ़ाया गया है। राज्य स्तर पर कोविड-19 संक्रमण पर निगरानी के लिए संचालित हो रहे वार रूम से मिली जानकारी के आधार पर अपर सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं मिशन निदेशक एनएचएम) युगल...

आबादी से सटी राजाजी टाइगर रिजर्व की 30 किमी सीमा अति संवेदनशील घोषित

अमेरिका के न्यूयार्क में एक बाघिन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड में भी राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क का प्रशासन भी सतर्क हो गया है। आबादी क्षेत्र से लगी 30 किलोमीटर की सीमा को अति संवेदनशील घोषित किया गयाहै। हरिद्वार और देहरादून में बसावट से लगी करीब 30 किलोमीटर...