उत्तराखंडः कोरोना के मद्देनजर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती का फैसला
उत्तराखंड सरकार प्रदेश में बढ़ती जमातियों की संख्या के दृष्टिगत लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में, केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव
उत्तराखंड कैबिनेट ने बुधवार को बैठक में कोरोना वायरस (कोविड-19) से जंग के मद्देनजर अहम फैसले लिए हैं। इनमें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अंतर्गत मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती का फैसला भी शामिल...
कोरोना वायरस से लड़ाई में कैसे “चैत की चैताली” बना हथियार
कोरोना वायरस से लड़ाई में हर व्यक्ति अपना योगदान दे रहा है। देश के साथ उत्तराखंड भी इन दिनों लॉकडाउन में है और ऐसे में, घरों में बंद लोगों को कोरोना से लड़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिये युवा गढ़वाली गायक अमित सागर सामने आये हैं एक ख़ास पेशकश लेकर।
अमित द्वारा मशहूर गायक चंद्र सिंह राही की शान में गाये गीत ‘चैत...
उत्तराखंडः 1879 में हरिद्वार कुंभ के समय हैजा फैलने पर भी हुआ था लॉक डाउन
लॉक डाउन का फरमान देवभूमि के लोगों के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 1879 में हरिद्वार कुंभ के समय व्याप्त गंदगी के कारण हैजा फैलने पर भी गढ़वाल के सहायक आयुक्त को लॉक डाउन का आदेश देना पड़ा था। उस समय हरिद्वार कुंभ में हैजा फैलने पर सहयात्री तक बीमार और मृतकों को छोड़ कर भागने...
कोरोना से निबटने की बड़ी तैयारी, हाइब्रिड रेलगाड़ियों में होगा आइसोलेशन सेंटर
सबसे सुरक्षित कुमाऊं जो अब बहुत बड़े संक्रमित इलाके के में तब्दील होता जा रहा है इस परिवर्तन के पीछे तब्लीगी जमात के उन जमातियों का बड़ा योगदान है जो यहां की मस्जिदों में पनाह लिये हुए थे। कुछ पुलिस द्वारा टांडा के खेतों से पकड़े गए थे। इनकी संख्या से कुमाऊं के कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या मे...
कोरोना के मद्देनजर देहरादून में तीन होटलों का अधिग्रहण
कोरोना वायरस (कोविड 19) के मद्देनजर संक्रमित व्यक्तियों काे डॉक्टरों के पर्यवेक्षण में क्वारंटाइन करने के लिए प्रशासन ने जनपद के तीन होटलों का अधिग्रहण किया है। यह होटल हैं- वाइस राय इन, सहारनपुर रोड निरंजनपुर, स्काई स्कैपरस जीएमएस रोड, मौजा कण्डोली एवं दून कैसल, पटेलनगर सहारनपुर रोड हैं। इनमें क्रमशः 29 कमरे तथा 58 बेड, 37 कमरे तथा 76 बेड और 20...
बदरीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व इस बार नहीं होगा तिमुंड्या कौथिग व गरुड छाड मेला
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व होने वाला धार्मिक आयोजन तिमुंड्या कौथिग (तीन सिर वाला) और गरुड़ छाड़ मेला नहीं होगा।
देव पुजाई समिति ने जोशीमठ में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। हालांकि कुछ गिने चुने लोगों के बीच ही धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर ये आयोजन...
आईआईटी रुड़की ने कोविड 19 से निपटने के लिए खास निगरानी प्रणाली विकसित की
कोविड-19 संदिग्धों की निगरानी के सरकार के प्रयास में सहयोग करने के उद्देश्य से आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. कमल जैन ने एक खास ट्रैकिंग मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है। यह अत्याधुनिक गुणवत्ताओं से संपन्न है। ऐप संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रैक कर सकता है और उसके आसपास जियोफेंसिंग का निर्माण भी कर सकता है। क्वारंटाइन...
कोरोना से बचाव के लिये बदरीनाथ के रावल को किया जा सकता है क्वारंटाइन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले यहां के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी और उनके कुछ सहयोगियों को क्वारंटाइन किया जा सकता है। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े चार बजे खुलने हैं। प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन से मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी और उनके साथ आने...
अभिनेत्री नीना गुप्ता नैनीताल जिले में बिता रहीं लॉक डाउन का वक्त
हालिया फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में भी नजर आईं सुप्रसिद्ध सिने अभिनेत्री नीना गुप्ता पिछले एक माह से भी अधिक लंबे समय से नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर स्थित अपने घर में हैं। इन दिनों लॉक डाउन में भी वे यहां अच्छा समय बिता रही हैं तथा समय-समय पर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहकर अपने चाहने वालों को...
चंपावत जिला अस्पताल में लगीं दो वेंटिलेटर मशीनें
जिला अस्पताल में मंगलवार को दो वेंटिलेटर मशीनों का शुभारंभ हो गया।वेंटिलेटर की सुविधा होने से कोरोना से जंग में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। इन मशीनों को खरीदने के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक निधि से धनराशि अवमुक्त की थी। यह पहला मौका है जब जिले के किसी सरकारी अस्पताल में...


























































