पिरान कलियर का लंगर मिटा रहा 1200 लोगों की भूख
सूफी संतों की नगरी पिरान कलियर में लॉक डाउन के बीच साबिर साहब की दरगाह पर अटूट लंगर जारी है। दरगाह पर इंसान भूखा उठ तो रहा है, लेकिन भूखा नहीं सो रहा है। दरगाह पर बाहर से आए जो जायरीन फंसे हुए हैं, वो अपना पेट लॉक डाउन के समय में लंगर से भर रहे हैं। आसपास के...
ऐसे लोगों से रहें सावधान! मदद की गुहार, जेब से निकले 38 हजार रुपये
लॉक डाउन के दौरान समाजसेवियों एवं प्रशासन की मदद का कुछ लोग बेजा फायदा उठा रहे हैं। घर में राशन होने के बावजूद बांटा जा रहा राशन कई-कई बार लेना आम है। इधर शनिवार को एक ऐसा मामला प्रकाश में आया जहां रोते हुए मदद की गुहार लगा रहे एक नेपाली की जेब से 38 हजार रुपये निकले। साथ...
हनुमान न बनें मुख्यमंत्री, विपक्ष को विश्वास में लेकर काम करेंः कांग्रेस
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शनिवार को कोरोना की जंग के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस महामारी में वह हनुमान न बनें। विपक्षी दलों को भरोसे में लें। उनके साथ बैठक कर किसान और राज्यहित में मिलकर करें।
यहां जारी बयान में सिंह ने कहा कि रबी फसल कटने को तैयार और गन्ना...
लोगों को जागरूक करने सड़क पर उतरा ‘कोरोना’
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने यमराज के बाद अब शनिवार को कोरोना वायरस का काल्पनिक रूप बनाकर सड़कों पर उतारा। जो लोगों को चेतावनी दे रहा है कि मुझसे बच के रहना वरना मौत के मुंह पर चले जाओगे। मेरे से डरो मैं हूं कोरोना। घर पर ही रहना तो सुरक्षित रहोगे और एक दूसरे से एक मीटर की दूरी...
आरोग्य सेतु मोबाईल एप अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाए: सी एम
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिग के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री जो निर्देश दिये हैं, उनका पालन किया जाए।
एक दो दिन में आगे के लिए केन्द्र से गाइडलाइन आ जाएगी, इसकी अनुपालना सुनिश्चित...
लगता नहीं तीर्थयात्री कर पाएंगे अखंड ज्योति के दर्शन
गोपेश्वर, इस बार तीर्थयात्री अखंड ज्योति के दर्शन शायद ही कर पाएं। भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने में चंद दिन बचे हुए हैं लेकिन देश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप से भगवान के कपाट खुलने में अभी संशय बना हुआ है।
बदरीनाथ से जुड़े हुए हक हकूक धारी ,धर्माधिकारी, धर्मशास्त्र विद्वानों का कहना है कि भगवान बदरीविशाल के कपाट...
मदद के लिए आगे आई अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट
अल्मोड़ा, कोराना वायरस महामारी को देखते हुए अनेक लोगों द्वारा जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष व जिला प्रशासन द्वारा संचालित रोटी बैंक हेतु आर्थिक मदद की जा रही है। इसमें जनपद अल्मोड़ा की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने 51 हजार रुपये के चेक तथा मास्क व सेनेटाइजर जिला अधिकारी को सौंपे।
जिला अधिकारी ने कहा...
कोविड-19 से निपटने में सहयोग कर रहे आईआईटी रुड़की के स्टार्ट-अप
आईआईटी रुड़की के स्टार्टअप उद्यमी नयी तकनीक और चिकित्सा उपकरणों का युद्ध स्तर पर विकास करके कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई को एक अलग आयाम दे रहे हैं। टीआईडीईएस बिजनेस इन्क्यूबेटर में इन्क्यूबेटेड ये उत्पाद जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगे।महामारी की इस स्थिति से निपटने के लिए डाइग्नोसिस, उपचार और सुरक्षा संबंधी उपकरण तैयार किए गए हैं।
आईआईटी रुड़की के सीईओ,...
बारिश के बाद लॉकडाउन से स्ट्रॉबेरी की खेती को नुकसान
हरिद्वार में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है लेकिन लॉकडाउन के बाद से किसान मंडी और बाजार में स्ट्रॉबेरी नहीं बेच पा रहे हैं। इस कारण किसानों की लाखों रुपये की स्ट्रॉबेरी की फसल बर्बाद हो रही है। किसान स्ट्रॉबेरी को तोड़कर कूड़े में डालने को मजबूर हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि...
उत्तरकाशी जिला अस्पताल में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
जिला मुख्यालय में कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरी मुस्तैदी से चंद समय में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग इसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जुटाने मै लगा है।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. एस.डी सकलानी का कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए जिला अस्पताल में...


























































