Page 394

अल्मोड़ा में लॉक डाउन के दौरान हुई शादी में दिखी सोशल डिस्टेंसिंग

अल्मोड़ा
लॉक डाउन में शादी का स्वरूप भी बदल गया है। अल्मोड़ा में प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद हुए एक विवाह समारोह में सिर्फ चार बाराती और पांच घराती ही शामिल हुए। -  कुल चार बराती और पांच घराती हुए शामिल  पूरा विवाह समारोह सादगी भरा दिखाई दिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूल्हा, दुल्हन और पंडित के अलावा परिजन...

बदरीनाथ के विधायक ने उठाई मांग, चारधाम यात्रा के लिए तैयार हो गाइड लाइन

बदरीनाथ
चार धाम यात्रा को लेकर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने गाइड लाइन तैयार कर यात्रा को सुचारु रूप से शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा राज्य के हजारों लोगों की आर्थिकी का मुख्य स्रोत हैं, ऐसे में सरकार को यात्रा सुचारू करने के लिए व्यवस्था बनाने पर विचार करना होगा। उन्होंने बताया कि...

लाॅक डाउनः इस बार एक जून को नहीं खुल पायेंगे लोकपाल लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंड के कपाट

हेमकुंड
लक्ष्मण मंदिर और हेमकुंड साहिब के यात्रा की तैयारियां पूर्ण न होने के चलते 25 वर्षों बाद एक बार फिर हेमकुंड साहिब की यात्रा एक जून को शुरू नहीं हो सकेगी। हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट ने मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से एडवाजरी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को लेकर शासन के निर्देशों के अनुसार ही...

लॉकडाउन के दौरान पुलिस व अर्धसैनिक बल मुस्तैद, ड्रोन से की जा रही निगरानी

उत्तराखंड
देहरादून सहित राज्यभर में लॉकडाउन 2.0 के दूसरे दिन भी नाकों पर सुरक्षा के बंदोबस्त रहे। हलांकि सड़कों पर सुबह के बाद सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवान शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात रहे। वहीं स्वयंसेवी संस्था ने जवानों को भोजन, पानी और जूस आदि उपलब्ध कराया। गुरुवार सुबह से ही देहरादून सहित अन्य इलाकों में...

कोरोना संकटः अपने-अपने स्तर से मदद में जुटे लोग, ऊन से बने मास्क भी कर रहे तैयार 

मास्क
कोरोना संकट की इस घड़ी में हर कोई अपने-अपने स्तर से इस महामारी को रोकने के लिए आगे आ रहा है। कोई मास्क बना रहा है तो ग्रामीण धन एकत्र कर पीएम केयर फंड को भेज रहे तो कोई गरीबों को भोजन की व्यवस्था कर रहा है। ताकि सभी लोग सुरक्षित रह सकें। गोपेश्वर सरस्वती विहार की महिलाएं स्वयं के...

बदरीनाथ धाम के लिए 24 अप्रैल को पिरोया जाएगा तेल

बदरीनाथ
सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम मंदिर कपाट खोलने की तिथि हर वर्ष वसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार में राजपुरोहित महाराजा की जन्म कुंडली व ग्रह नक्षत्रों की गणना करके निकालते हैं। 29 जनवरी को वसंत पंचमी पर नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार में राजपुरोहित संपूर्णानंद जोशी व आचार्य कृष्ण प्रसाद...

कांग्रेस का हाल, कोई कर रहा तारीफ, कोई सवाल

कांग्रेस
कोरोना संकट के दौरान भी कांग्रेस का हाल बुरा है। कोरोना का मुकाबला करने के लिए राज्य सरकार के इंतजाम पर कांग्रेस के बडे़ नेताओं में ही एकराय नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम नेता सरकार के प्रयासों की लगातार तारीफ कर रहे हैं, लेकिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तमाम सवाल उठाकर घेराबंदी के लिए जोर...

सिपाही आरती और सिपाही कृष्णा ने स्थगित की शादी 

कोरोना काल से उपजी कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यपथ को प्राथमिकता देते हुए आरती और कृष्णा ने हाथ पीले करने से इंकार करते हुए अपनी शादी को स्थगित कर दिया है। आरती और कृष्णा दोनों उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल हैं। चमोली जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र में कांस्टेबल के पद पर तैनात आरती और कृष्णा ने तैयारियों के बाद अपनी शादी...

लॉक डाउन 2.0 के पहले दिन आईटीबीपी की निगरानी में चौराहे

उत्तराखंड
देहरादून सहित राज्यभर में लॉक डाउन 2.0 के मद्देनजर पुलिस और अन्य एजेंसियों चाक-चौबंद हो गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों की कमान सुबह आईटीबीपी के जवानों और एनसीसी के कैडेट्स ने संभाल ली। देहरादून में लॉक डाउन 2.0 के आदेशों को पूरी तरह से पालन कराने के लिए पुलिस ड्यूटी के समय में बदलाव किया है। शहर के सभी बैरियर पॉइंट पर...

कोरोना के दौर में मुस्तैद एसडीआरएफ, ऐप के माध्यम से चला रहे जागरुकता अभियान

एसडीआरएफ
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) उत्तराखंड पुलिस कोरोना से जंग में त्याग, सेवा, जोश और समर्पण से सुसज्जित वीर योद्धा के रूप में नजर आ रही है। बल के जवान आइसोलोशन वार्ड की सुरक्षा करने के साथ  जूम ऐप की सहायता से जागरुकता अभियान चला रहे हैं। प्रदेश के जनमानस को कोरोना संक्रमण से बचाने का सुरक्षा संदेश दे...