कपाट खुलने से पहले बदरीनाथ में कैसी हैं तैयारियां?
विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई को सुबह 4:30 बजे खुलेंगे। कोरोना काल के दौरान इस बार यहां वैसी रौनक नहीं देखने को मिलेगी जो हर साल दिखती है। लेकिन, मंदिर और स्थानीय प्रशासन भगवान बद्री विशाल के इस धाम को 15 मई के लिये तैयार करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ता दिख रहा है।
देवस्थानम बोर्ड...
घरवापसीः कांग्रेस ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राज्य के प्रवासी लोगों को घर भेजने पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश के बाहर उलझन में राज्य के लोगों की चिंता छोड़ चहेतों को खुश करने के काम में सरकार मशगूल है। यही कारण है कि एक अन्य प्रदेश के विधायक को लाव लश्कर...
अल्मोड़ा में घर जाने को बेताब मजदूरों ने कलक्ट्रेट परिसर में काटा हंगामा
विभिन्न क्षेत्रों में फंसे मजदूरों को घर भेजने के सरकार के निर्णय के तीसरे दिन अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में सैकड़ों मजदूरों ने डेरा डाल दिया। सभी की एक ही रट थी कि उन्हें घर भेजा जाए। इस दौरान मजदूरों ने जमकर हंगामा काटा और प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की। प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से...
बाहर फंसे लोगों को उत्तराखंड लाने के लिये शासन हुआ अलर्ट, शासन ने जारी किया आदेश
दूसरे राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के साथ ही शासन इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। अन्य राज्यों से प्रदेश में लाए जाने वाले लोगों को यहां घर पर अथवा फेसिलिटी क्वारंटाइन में रखना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सोमवार को इस आशय के...
उत्तराखंड के 12 जिलों में लौटी रौनक, सड़कों और बाजार में बढ़ी चहल-पहल
उत्तराखंड के 12 जिलों में 40 दिन बाद सोमवार को सड़कों और बाजारों में एक बार फिर रौनक दिखाई दी। राज्य के ग्रीन और ऑरेंज श्रेणी के इन जिलों में दुकानें खुलने और सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते दिखे। हालांकि ज्यादातर स्थानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखाई दिए लेकिन कुछ स्थानों पर इसकी लक्ष्मण रेखा को...
उप्र के विधायक के काफिले ने किया लॉक डाउन का उल्लंघन, 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा
उत्तर प्रदेश के विधायक अमन मणि त्रिपाठी समेत 12 लोगों के खिलाफ टिहरी जिले के मुनी की रेती थाना अंतर्गत व्यासी पुलिस चौकी में रविवार रात लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। वह पूरे लाव-लश्कर के साथ ऋषिकेश से बद्रीनाथ जा रहे थे। यह जानकारी सोमवार को मुनी की रेती थाना प्रभारी आरके सकलानी...
पौड़ी के द्वारीखाल विकासखंड स्थित डुंडेख गांव की स्मिता देवरानी बनीं मेजर जनरल
(पौड़ी) पहाड़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वो हर चुनौती को पूरा कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पूर्व में पहाड़ की एक बेटी वर्तिका जोशी जल सेना के पोत से पूरी दुनिया का चक्कर लगा चुकी हैं। वर्तिका भी पौड़ी जनपद की रहने वाली हैं। और अब पौड़ी जनपद की एक और...
लॉकडॉउन थ्री में उत्तराखंड में ये मिलेंगी रियायतें
लॉकडाउन थ्री को लेकर देहरादून में मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने 4 मई से निरंतर आगे बढ़ाए गये लॉक डाउन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। मुख्य सचिव ने कहा की कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु राज्य में लगातार शासन प्रशासन मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है , राज्य में कोरोना बचाव के लिए अहम क़दम उठाये गये...
मसूरी के इतिहास को अलग अंदाज में दिखाती “सवॉय:सागा ऑफ एन आइकॉन” को दादा साहेब फाल्के अवार्ड
मसूरी के करीब दो सौ साल के इतिहास को सुनहरे पर्दे पर दर्ज करने वाले निर्देशक क्षितिज शर्मा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म सवॉय:सागा ऑफ एन आइकॉन को प्रतिष्ठित दसवें दादा साहेब फॉल्के फिल्म फेस्टिवल 2020 में दोहरी जीत मिली है। सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री के लिए निर्देशक क्षितिज शर्मा और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए अभिषेक सिंह नेगी को पुरस्कार मिला है।
यह फिल्म...
रुद्रप्रयाग: संवर्धन ऐप से बनेगा मोबाइल स्कूल
रुद्रप्रयाग, लॉक डाउन अवधि में जनपद की शिक्षण व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर संवर्धन ऐप मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय का प्रयोग किया जा रहा है। इससे सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की घर पर बैठकर पढ़ाई हो सकेगी।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने संवर्धन ऐप मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोविड 19...


























































