तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुले
तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट बुधवार को दोपहर 11.30 बजे ज्येष्ठ माह अश्विनी नक्षत्र, त्रयोदशी तिथि में विधि-विधान से खोल दिये गये। कपाट खुलने से पहले श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज सुबह 9 बजे चोपता से तुंगनाथ पहुंची। उत्सव डोली को मंदिर परिसर में रखा गया। उत्सव डोली 18 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से...
चमोली: कोरोना पाॅजिटिव का जिला चिकित्सालय में उपचार शुरू
चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। साथ ही उसके साथ गांव लौटे पत्नी, दो बच्चों और बहन सहित 12 लोगों को गैरसैंण में संस्थागत एकांतवास में रखा गया है।
यह व्यक्ति 15 मई को अपने परिवार के साथ गुजरात के सूरत से दिल्ली...
नैनीताल जिले में एक ही दिन में कोरोना संक्रमित 7 मरीज मिले
नैनीताल जिले में मंगलवार को कुल 7 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 5 लोग नैनीताल जिला मुख्यालय के हैं।
बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस धामी ने बताया कि गत दिवस आये जिन लोगों को सूखाताल स्थित संस्थागत एकांतवास में रखा गया है, उनमें से 14 के नमूने 18 मई को जांच के लिए भेजे...
प्रवासियों के लिए जिला मुख्यालयों में बनाए जाएं एकांतवास केंद्र : प्रीतम सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि प्रवासी उत्तराखंडियों को एकांतवास करने के लिए बनाए गए बेस शिविरों में जगह कम पड़ने पर जिला, तहसील और ब्लाक मुख्यालयों में भी एकांतवास केन्द्र बनाए जाएं।
सिंह ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण एवं पर्वतीय जनपदों में जिन प्रवासी नागरिकों की वापसी हो रही है उन्हें...
85 साल के हुए मसूरी के ‘रस्टी’, लॉकडाउन में मनाया जन्मदिन
मसूरी: 19 मई हर साल मसूरी के लोगों के लिये ख़ास तारीख होती है। यह वो तारीख़ है जब सारा शहर, ख़ास और आम, मशहूर लेखक रस्किन बॉंड को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिये मसूरी में उनके घर पर जमा होता है।
हालाँकि इस साल यह तारीख़ अपने साथ एक अलग सा माहौल लेकर आई है। कोरोना और उसके कारण लॉकडाउन के चलते रस्किन...
उत्तराखंड में नही है कोई रेड जोन, सरकार ने लॉक डाउन 4 के लिए जारी की गाइडलाइन
लॉकडाउन 4.0 के शुरू होने के साथ ही केंद्र सरकार ने राज्यों को अपने यहां हालात के हिसाब से जोनिंग करने की इजाजत दे दी है। इसके चलते सोमवार को मुख्य सचिव ने राज्य में कोरोना को लेकर हालातों के बारे में बताया।
कौन से जिले हैं ग्रीन जोन में:
बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग ग्रीन जोन में शामिल
कौन...
उत्तराखंडः सोशल मीडिया में झूठी खबरें वायरल करने पर अबतक 74 लोगों पर मुकदमा
देहरादून, उत्तराखंड में सोशल मीडिया में भ्रामक एवं झूठी खबरें प्रसारित या वायरल करने के आरोप में अबतक 74 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यह जानकारी महानिदेशक (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने सोमवार को यहां दी।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में भ्रामक एवं झूठी खबरें प्रसारित करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसा करने...
नोएडा से उत्तराखंड आए युवक की एकांतवास केंद्र में मौत
(पौड़ी) उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लाक अंतर्गत बिरगणा गांव निवासी एक प्रवासी की मौत हो गई। प्रवासी नोएडा से रविवार को यहां पहुंचा था और उसे गांव के पंचायत भवन में एकांतवास में रखा गया था। डाक्टरों ने प्रथमदृष्टया मौत का कारण अस्थमा बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा गया है। इससे पूर्व रिखणीखाल...
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के साथ बस में मुंबई से उत्तरकाशी आए थे 9 लोग, मचा हड़कम्प
(उत्तरकाशी), देहरादून वसंत विहार में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के साथ 17 और लोग भी मुंबई से देहरादून पहुंचे थे। इनमें से 9 लोग दून से दूसरी बस में सवार होकर उत्तरकाशी के जोगत गांव पहुंचे थे। दून में इस महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब इनके साथ आये 9 लोगों की भी चिंता बढ़ गई है।
उत्तरकाशी...
स्माइलिंग बुद्धा : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत बना परमाणु शक्ति सम्पन्न देश
इतिहास में 18 मई की तारीख भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी दिन 1974 में भारत दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार में शामिल हुआ था। भारत ने आज के ही दिन राजस्थान के पोखरण में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण ‘स्माइलिंग बुद्धा’ किया था। यह ऐसा मौका था, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश के अलावा किसी...


























































