Page 376

कोरोना की जंग में होटल मालिकों ने सभी होटल प्रशासन के किए सुपुर्द

होटल
(रुद्रप्रयाग) मिशन कोरोना को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद हर कदम पर मजबूती से काम कर रहा है। जिलेवासियों की जागरूकता और प्रशासन के पुख्ते इंतजामो की बदौलत जिला अभी तक पूर्ण रूप से सुरक्षित है।  इसी बीच जिला मुख्यालय के होटल स्वामियों ने बाहर से आने वाले प्रवासियों को रात्रि में ठहराने और एकांतवास में रखने के अपने लिए नि:शुल्क...

एमएसएमई को प्रोत्साहन के लिए तीन लाख करोड़, और भी कई सहूलियतें- वित्त मंत्री

एमएसएमई
केन्द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के पहले चरण में भारतीय अर्थ व्यवस्था की रीढ़ समझें जाने वाले गृह, कुटीर, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र  (एमएसएमई सेक्टर) के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के बिना गारंटी लोन योजना का ऐलान किया। इसके साथ ही छोटी कंपनियों को कर्मचारी भविष्य निधि ( ईपीएफ) मामले में बड़ी...

उत्तराखंड आने वालों की सीमा पर टेस्टिंग की 15 तक व्यवस्था करे सरकार: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट
(नैनीताल)हाईकोर्ट ने बाहरी लोगों तथा राज्य में आ रहे उत्तराखंड के प्रवासी लोंगों की राज्य की सीमाओं पर थर्मल टेस्टिंग के साथ  रैपिड टेस्टिंग और एंटीजिंग टेस्टिंग की व्यवस्था करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को 15 मई तक समय दिया है। साथ ही कोर्ट ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालिंटियरों...

कैबिनेटः लॉक डाउन में उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन उद्योग को दी बड़ी राहत

कैबिनेट
उत्तराखंड में लॉक डाउन के दौरान भारी नुकसान में चल रहे पर्यटन कारोबारियों को त्रिवेन्द्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन गतिविधियों और होटल रेस्टोरेंट संचालकों को बिजली के फिक्स डिमांड चार्ज में रियायत दी गई है। इसी तरह उद्याेंगों को भी फिक्स डिमांड चार्ज में तीन...

कुशल एवं अकुशल युवाओं के लिए ‘HOPE’ पोर्टल शुरू

hope
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को “Hope” (helping out people Everywhere)  पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल का यू.आर.एल. hope.uk.gov.in है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य कुशल और अकुशल युवाओं का डाटा बेस बनाना तथा डाटा बेस के आधार पर रोजगार/स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ किया गया...

अन्य राज्यों से अबतक 51 हजार प्रवासी उत्तराखंड लौटे, हजारों हैं इंतजार मे

उत्तराखंड
कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर जारी लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए 1,98,584 प्रवासी पंजीकरण करा चुके हैं। विभिन्न राज्यों से सोमवार तक 51 हजार 394 लोग उत्तराखंड आ चुके हैं। यह जानकारी सचिव शैलेश बगोली ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें हरियाणा से 13 हजार 799, उत्तर प्रदेश से 11 हजार 957,...

लॉक डाउन में फंसी चंपावत की चाय, नहीं भेजी जा सकी कोलकाता

चंपावत
चंपावत की जैविक चाय भी लाॅक डाउन में फंस गई है। कोलकाता जाने वाली खेप इस बार नहीं भेजी जा सकी है। इस चाय की देश-विदेश में काफी मांग है। लॉक डाउन ने चाय सेक्टर को भारी झटका दिया है। फैक्टरी में चाय की प्रोसेसिंग में भी गिरावट आई है। साथ ही यहां से चाय को कोलकाता नहीं भेजा...

पिथौरागढ़ का ट्यूलिप गार्डन: 2021 के आकर्षणों में होगा शामिल

ट्यूलिप
(पिथौरागढ़) अगले साल, 2021 की गर्मियों में, ख़ासतौर पर मार्च-मई के महीने के दौरान, पिथौरागढ़ का ट्यूलिप गार्डन आपकी छुट्टियों की लिस्ट में ज़रूर होना चाहिये। डीएफ़ओ डॉ विनय भार्गव की देखरेख में, उत्तराखंड वन विभग ने पिछले साल मुन्स्यारी ईको पार्क में क़रीब सात हज़ार ट्यूलिप के पौधे लगाये थे। पिछले एक साल में इन पौधे ने खूबसूरत फूलों का रूप ले लिया है और इन...

उत्तरकाशी: 2500 प्रवासियों की हुई घर वापसी, डीएम ने दिए खास दिशा-निर्देश

केंद्र सरकार की गाइडलाइन और छूट के बाद अन्य राज्यों और जिलों से प्रवासियों की घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 2500 प्रवासी की अन्य राज्यों से जनपद पहुंच चुके हैं। इन्हें मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों की सलाह के अनुसार संस्थागत सहित पंचायत भवनों और गांव के सरकारी विद्यालयों में एकांतवास में रखा गया है। डीएम...

मोदी ने लॉकडाउन-4 के साथ 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान

मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से उपजे आर्थिक संकट का मुकाबला करने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये की धनराशी वाले आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा करते हुए मंगलवार को कहा कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण नए रूप रंग के साथ 18 मई से लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में रात आठ बजे...