गांव में एकांतवास पर हाईकोर्ट ने कहा- शासन, प्रशासन और केंद्र 2 जून तक स्थिति स्पष्ट करे
हाईकोर्ट ने गरुड़ बागेश्वर के ग्राम प्रधानों द्वारा प्रदेश में आ रहे प्रवासियों को जिला व तहसील स्तर पर प्रशासन के माध्यम से एकांतवास किये जाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, स्वास्थ्य महानिदेशक, जिलाधिकारी बागेश्वर, सीएमओ बागेश्वर, उप जिलाधिकारी गरुड़, बीडीओ गरुड़ सहित केंद्र सरकार को दो जून तक स्थिति...
उत्तराखंड राज्य में अब कहीं भी आने-जाने के लिए पास की जरूरत नहीं
लॉक डाउन-4 के अंतिम चरण में उत्तराखंड सरकार ने राज्य के भीतर एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन के लिए कर्फ्यू पास की अनिवार्यता आज तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी है। इसके अलावा सरकार चार धाम यात्रा, हरिद्वार और ऋषिकेश आदि धार्मिक स्थलों पर लगी पाबंदियों को भी एक जून से खत्म करने के मूड में है...
कॉर्बेट पार्क में मिले बाघिन और गुलदार के शावक के शव
शुक्रवार का दिन कॉर्बेट नेशनल पार्क के वन्य जीवों पर भारी पड़ा। यहां एक बाघिन और एक गुलदार का शव बरामद हुआ है। घटना कॉर्बेट के झिरना रेंज के अलावा तराई पश्चिमी वन प्रभाग की है।
कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर स्थित झिरना रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक बाघिन का शव मिला। अधिकारी उसकी मौत को अन्य...
उत्तराखंडः ‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना’ से होगी पलायन से जंग
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 'मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना' की शुरुआत करते हए कहा कि इस योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए ताकि युवा इस योजना का लाभ उठा सकें। जन प्रतिनिधियों एवं जिलास्तरीय अधिकारियों के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस योजना के तहत लाभार्थियों को लोन लेने में कोई समस्या न हो, इसके लिए...
उत्तराखंड में अब शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाजार, सीएम ने समीक्षा बैठक में किया ऐलान
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उच्चाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बाजार खुलने के समय को प्रातः 7ः00 से सायं 7ः00 बजे तक किया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अन्तरजनपदीय यात्राओं के लिए सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के साथ ही उसे अविलम्ब पास की उपलब्धता सुनिश्चित...
कोरोना के दौरान अफवाहों से बचाने में जुटी महिला पुलिस कर्मी
(पौड़ी) जिले में अफवाहों व साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए एक महिला पुलिसकर्मी मैदान में डटी हुई है। चाहे कोरोना संक्रमण से संबंधित कोई अफवाह हो या साइबर क्राइम का कोई नया तरीका, इन सब से लोगों को बचाने के लिए महिला पुलिसकर्मी दमयंती हर समय तत्पर रहती हैं। इस महिला पुलिस कर्मी की...
दिल्ली से उपचार कराकर रामनगर लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत
लगातार दो दिनों में 11 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद रामनगर में गुरुवार को एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गयी है। मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ विभाग में हड़कम्प मच गया ।
32 वर्षिय युवक रामनगर के दुर्गापुरी मोहल्ले का निवासी है । युवक लंबे समय से कैंसर का पीड़ित था, जिसका राजीव गांधी मेमोरियल कैंसर...
कैबिनेटः उत्तराखंड में कर्मचारियों के भत्ते में कोई कटौती नहीं की जाएगी
उत्तराखंड में कर्मचारियों के भत्ते में किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की सैंपलिंग और जांच प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्णय किया गया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय...
अमनमणि को विशेष पास जारी करने पर हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सरकार और विधायक से जवाब तलब
नैनीताल, उत्तर प्रदेश के विधायक अमनमणि त्रिपाठी को लॉक डाउन के दौरान उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बद्रीनाथ व केदारनाथ जाने के लिए जारी किये गये स्पेशल पास को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने तीखी नाराजगी जताई है। आज मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ती आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समशक्ष हुई।
कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने...
लॉकडाउनः फावड़ा चलाकर बंजर जमीन को बनाया उपजाऊ
चम्पावत, कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर जारी लाॅकडाउन की वजह से इस बार पूर्णागिरि मेला एक सप्ताह भी नहीं चल सका। इससे पूर्णागिरि धाम के पुजारियों के समक्ष एक तरह से रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लाॅक डाउन का सदुपयोग उन्होंने पलायन से वीरान हो चुके अपने पुश्तैनी...

























































