नैनीताल में बड़ा खतरा हो सकता है नैना पीक चोटी में दरार
नैनीताल, कोरोना काल और लॉक डाउन के बीच जिला व मंडल मुख्यालय तथा उत्तराखंड का हाईकोर्ट होने के नाते प्रदेश की न्यायिक राजधानी व विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी बड़े खतरे के मुहाने पर है। यहां की सबसे ऊंची नैना पीक चोटी पर उभरी एक बड़ी दरार का वीडियो वायरल हुआ है। इससे नैना पीक चोटी पर भूस्खलन की आशंका...
कोरोनाः व्यापारियों का सात दिन के पूर्ण लाॅक डाउन का फैसला
रुद्रप्रयाग: जनपद में कोरोना के तीन मामले आने के बाद अगस्त्यमुनि क्षेत्र में दहशत तो है पर कल तक लापरवाही करने वाले आज मुस्तैद नजर आए। व्यापारियों ने सात दिन तक संपूर्ण लॉक डाउन रखने का फैसला किया है।बाजार में रविवार को सभी जगहों पर शारीरिक दूरी का नजारा दिखा। हर व्यक्तिमास्क पहने नजर आया। दुकानदारों ने भी दुकानों...
किच्छा के एकांतवास केंद्र में महिला से अभद्रता, सिपाही बर्खास्त
किच्छा शहर स्थित एकांतवास स्थल में महिला के साथ एक पुलिस कर्मी द्वारा अभद्रता किये जाने के मामले में पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एसएसपी ने उसे बर्खास्त कर दिया है। पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम रामेश्वरपुर का एक दंपत्ति पिछले दिनों अन्य राज्य से उत्तराखंड वापस...
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों से घबराएं नहीं, शासन-प्रशासन मुस्तैदः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए घबराने की आवश्यकता नहीं है। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी केस बढ़ रहे हैं। शासन-प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे यहां बेड, आक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू आदि आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं। हमारे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी...
पौड़ीः गुजरात और महाराष्ट्र से लौटे 2 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, एम्स में भी मिले मामले
जिला मुख्यालय पौड़ी में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। मुख्यालय पौड़ी में 21 मई को पहुंचे दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति गुजरात और दूसरा महाराष्ट्र से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के रेंडम सैंपल लिये थे, जिसकी रिपोर्ट आने पर 2 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए हैं।
कोरोना संक्रमित लोगों...
गुप्तकाशी के नितिन सेमवाल की किट कोरोना जांच में हिट
कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। मन में कुछ करने की ललक हो तो व्यक्ति असंभव कार्य को भी संभव कर देता है।ऐसा ही कुछ कर दिखाया गुप्तकाशी के पास के गांव पसालत निवासी नितिन सेमवाल ने । नितिन की कोरोना की जांच के लिए दिन-रात की मेहनत सफल हुई। उन्होंने महज दो घंटे...
एकांतवास के दौरान पौड़ी में हो चुकी हैं तीन मौतें
जनपद पौड़ी में एकांतवास के दौरान अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उक्त सभी मरीज पूर्व से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। इसके बावजूद यह तो सच है कि तमाम एकांतवास केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई एकांतवास केंद्रों पर बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।...
उत्तराखंड: हवाई यात्री होंगे होटलों में क्वारंटाइन, भुगतान खुद करना होगा, यहां पढ़े प्रक्रिया
लॉक डाउन-4.0 के दौरान देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू करने के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने भी अपनी तैयारी कर ली है। उत्तराखंड से 7 उड़ानें परिचालित होंगी। इसलिए राज्य सरकार ने गढ़वाल के कमिश्नर रविनाथ रमन और एसडीआरएफ के आईजी संजय गुंज्याल को राज्यों के बीच समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। प्रभावी समन्वय के...
चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की पहली बैठक में कई फैसलों पर मुहर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए, जिसमें हक-हकूकधारियों और बद्री-केदार मंदिर समिति के कार्मिकों के हितों का पूरा ख्याल रखा गया।
बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विश्वभर में उत्तराखंड अध्यात्म का केन्द्र है। उत्तराखंड के मन्दिरों की...
धारचूला में इंटरनेशनल झूलापुल खुलने से दोनों तरफ फंसे लोगों की हुई घर वापसी
धारचूला में इंटरनेशनल झूलापुल खुलने से सीमांत क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुल खुलने पर नेपाल के माइग्रेशन पर जाने वाले छांगरू और तिंकर के ग्रामीणों ने जानवरों के साथ भारत में प्रवेश किया। साथ ही दो महीने से नेपाल में फंसे 40 भारतीय परिवारों की स्वदेश वापसी हुई है। इसके अलावा 150 के अधिक...



























































