कोरोना के साये में हुई आईएमए की पासिंग आउट परेड, शामिल नहीं हो सके अभिभावक
उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 333 युवा अधिकारी पास आउट होकर शनिवार को भारतीय थल सेना में शामिल हो गए। आज सुबह आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में 423 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें 90 जेंटलमैन कैडेट्स नौ अलग-अलग मित्र देशों अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, भूटान, मॉरीशस, मालद्वीव, फिजी, पपुआ न्यू गिनी, श्रीलंका व वियतनाम के...
उत्तराखंड सचिवालय और विधानसभा में कोरोना का खौफ, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बाद यहां राज्य सचिवालय में कार्यरत एक सहायक समीक्षा अधिकारी का भाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद सचिवालय में हड़कम्प मच गया है। एहतियातन अनुभाग अधिकारी ने सुबह ही अनुभाग बंद करा दिया। इसके बाद इसकी सूचना सचिवालय प्रशासन को दी गई। आनन-फानन में आदेश जारी कर सचिवालय और विधानसभा...
कोरोना संकटः मछली पालन बन रहा आर्थिकी का साधन
कोरोना संकट के बीच जिले में मछली पालन आर्थिकी को मजबूत करने में बेहद कारगर साबित हो रहा है। चमोली जिले के मत्स्य पालकों ने लाॅक डाउन के दौरान मछली बेचकर पांच लाख रुपये तक की आय अर्जित की है। चमोली जनपद में मछली पालन की भरपूर संभावनाएं है। कोरोना संकट के चलते गांव लौटे प्रवासी नवयुवक मछली पालन...
एवरेस्ट फतह कर चुका उत्तराखंड का सपूत जम्मू कश्मीर में शहीद
उत्तराखंड का एक और सपूत जम्मू-कश्मीर में बीती रात शहीद हो गया। पिथौरागढ़ के रहने वाले सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरू पेट्रोलिंग के दौरान कुपवाड़ा में गहरी खाई में गिरने के कारण शहीद हो गए। यमुना प्रसाद आठ साल पहले माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके थे। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सूबेदार यमुना प्रसाद की...
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा जिलाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और सौलर व पिरूल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि, सभी स्वरोजगार की योजनाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक जिले में स्वरोजगार प्रेरक तैनात किए जाएंगे। पिरूल प्रोजेक्ट में प्रति क्विंटल पिरूल एकत्र पर 100 रूपए की राशि देगी राज्य सरकार।
मुख्यमंत्री...
एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में गंभीर रोगों से पीड़ित दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई। अब तक यहां 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मुंबई से ऋषिकेश आए एक अन्य मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
यह जानकारी शुक्रवार दोपहर संस्थान के नोडल अधिकारी कोविड मधुर उनियाल ने दी। उन्होंने बताया कि...
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के 5 परिजन एम्स से डिस्चार्ज
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के कोरोना पीड़ित 5 सदस्यों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई। अब ये घर में एकांतवास में रहेंगे। हालांकि कोरोना संक्रमित सतपाल महाराज और उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत फिलहाल एम्स में ही रहेंगे। एम्स के जन सम्पर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने...
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल में तीन स्नो लेपर्ड की मौत, पार्क प्रशासन चिन्तित
जिले के गंगोत्री नेशनल पार्क में पिछले पांच साल में तीन हिम तेंदुओं की मौत हो चुकी है। इससे गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन चिंतित है। पार्क बनने से 2015 तक के 25 सालों में पार्क प्रशासन के अनुसार एक भी स्नो लेपर्ड की मौत की सूचना नहीं थी।
बीते मंगलवार को मादा हिम तेंदुए की मौत के बाद पर्यावरणविदों ने...
कोरोना का असरः जून में पर्यटकों के बिना वीरान है फूलों की घाटी
कोरोना महामारी का असर विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ा है। जून महीने में बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी पर्यटक घाटी का दीदार करने पंहुचना शुरू हो जाते थे लेकिन इस बार कोरोना ने प्रकृति की इस अनमोल धरोहर को भी अछूता नहीं रखा है। इस बार फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए नहीं...
उत्तराखंड में नई भर्ती पर नहीं, नए पदों के सृजन पर रोक लगाई गईः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में नई भर्तियों पर रोक नहीं लगायी गई है। केवल नये पदों के सृजन पर रोक लगाई गई है। पहले से सृजित पदों पर भर्ती पर रोक नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में बुधवार को जारी शासनादेश में भी स्पष्ट किया गया है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी...


























































