उत्तराखंड राज्य बनने के बाद सबसे कठिन दौर में चार धाम यात्रा
उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद चार धाम यात्रा इस बार सबसेे कठिन दौर से गुजर रही है। 2013 की आपदा के बाद भी इतने खराब हालात नहीं थेे, जैसा कोरोना काल में इस बार दिख रहे हैं। केदारनाथ जल प्रलय के बाद इस साल यात्रियों की संख्या के लिहाज से वर्ष 2014 में सबसे कम यात्री आने का रिकार्ड...
पर्यटकों के लिए खोला जाएगा कॉर्बेट नेशनल पार्क
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी ने कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए नए दिशा निर्देशों के साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। सोमवार को उन्होंने बताया कि पार्क के सभी गेट खोले जाएंगे, लेकिन पार्क में रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि ढिकाला में केवल कैंटर से सफारी की जाएगी। साथ ही कोराेना से...
उत्तराखंड में कोरोना के डबलिंग और रिकवरी रेट में लगातार सुधार: मुख्य सचिव
(देहरादून) मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा है कि सोमवार दोपहर तक 25 पाॅजिटिव केस आए हैं जबकि 135 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। कुल 1380 पाॅजिटिव केस में से 697 एक्टिव केस हैं। राज्य में डबलिंग रेट में निरंतर सुधार हो रहा है। अब यह 16 दिन से अधिक हो गया है। हमारा रिकवरी प्रतिशत, राष्ट्रीय औसत...
रिया मावी समेत तीन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज
केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित समाज ने सोशल मीडिया पर केदारनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं पर तंज कसने वाली रिया मावी समेत तीन महिलाओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में रोशन त्रिवेदी, शशि भूषण अवस्थी ,अमित शुक्ल ,संतोष त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, आलोक बाजपेई आदि के हस्ताक्षर हैं।
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर रिया...
आदेशों के बावजूद नैनीताल में नहीं खुले होटल व धार्मिक स्थल
नैनीताल, केंद्र एवं राज्य सरकार के बाद सोमवार को एडीएम एसएस जंगपांगी ने नैनीताल जनपद में होटल, सेवा क्षेत्र, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स, धार्मिक एवं पूजा स्थल खोलने के आदेश जारी कर दिये हैं। बावजूद इसके पर्यटन नगरी नैनीताल में सोमवार को पूरी तरह से पर्यटन एवं धार्मिक गतिविधियां पूर्व की तरह बंद रहीं। न ही कोई होटल और न...
कोरोना काल में अनूठा आर्ट फेस्टिवल लाया सांख्य आर्ट फाउंडेशन
कोरोना के कारण जहां दुनियाभर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, वहीं कला को लोगों तक पहुंचाने के लिये एक अनोखी पहल की गई। 'सांख्य आर्ट फॉउंडेशन' और 'ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ' के संयुक्त तत्वावधान में 'सोहम हिमालयन म्यूजियम' तथा ' दशरूपक' के सहयोग से तीन दिन के ऑनलाइन "साँख्य कबीर महोत्सव' के पहले सालाना...
लोकल प्रोडक्ट की बिक्री पर भी पड़ी कोरोना की मार
नई टिहरी, कोरोना महामारी की मार से पहाड़ी उत्पादों की ब्रिकी भी अछूती नहीं रही। पहाड़ी फलों और फूलों से बने जूस, जैम, चटनी, अचार को इस बार खरीदार नहीं मिल रहा है। इस कारण इन उत्पादों जरिये अपनी आजीविका चलाने वाले लोग भी मायूस और परेशान हैं।
-जूस, जैम, और अचार को नहीं मिल रहे खरीदार
चंबा-मसूरी फल पट्टी के...
बदरीनाथ के मुख्य पुजारी ने सीएम को भेजा पत्र, कहा- 30 जून तक स्थगित रखें यात्रा
कोरोना के इस संक्रमण काल में जमातियों और प्रवासियों के उत्तराखंड में आने के बाद अब यहां के लोगों को चार धाम के दर्शनार्थियों के आने का भय सताने लगा है। इसके मद्देनजर बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल और धर्माधिकारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 30 जून तक यात्रा संचालित न करने का आग्रह किया है।
कोरोना महामारी का डर अब...
मिसाल: जो काम सरकार दशकों में नहीं कर पाई, इस किसान ने कर डाला
नैनीताल, मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम बसगांव चोपड़ा निवासी औषधीय पौधों के संरक्षण में जुटे एक किसान ने वह कार्य कर दिखाया है, जो लाखों रुपये खर्च कर सरकारी विभाग, एजेंसियां व शोध संस्थान कई दशकों में नहीं कर पाये हैं। उनकी यह उपलब्धि देश के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के अर्जन का माध्यम भी बन सकती है।
जनपद...
लाॅकडाउन का असर : सेवानिवृत्त होने के बाद फौजी को घर पहुंचने में लगे 68 दिन
कोरोना काल और लाॅकडाउन में तमाम लोगों को कटु अनुभवों का सामना करना पड़ा। उन्हीं में से एक हैं बाराकोट निवासी निर्मल चंद्र शर्मा। लॉकडाउन के चलते सेना के एक हवलदार को सेवानिवृत्ति के बाद घर पहुंचने में 68 दिन लग गए।
आसाम राइफल के हवलदार निर्मल शर्मा गत 01 अप्रैल को मेघालय यूनिट से सेवानिवृत्त हुए। पूरे देश में लॉकडाउन होने...



























































