चीन सीमा पर बढ़ी चौकसी, चरवाहों को बाडाहोती क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं
भारत-चीन सीमा पर अतिरिक्त चौकसी के कारण इस बार चरवाहों को बाडाहोती क्षेत्र मे जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। हालांकि नीती घाटी के अन्य उच्च हिमालयी बुग्यालों में भेड़-बकरी चुगान के लिए प्रशासनिक स्तर से संस्तुति मिल चुकी है और चरवाहे इन स्थानों में पंहुच भी गए हैं।
लद्दाख की गलवान घाटी की घटना के बाद इस बार चरवाहों...
टिहरी: दिग्वाली के ग्रामीणों ने बंजर जमीन को किया आबाद
कोरोना काल में टिहरी जिले के दिग्वाली गांव के ग्रामीणों ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाकर मिसाल कायम की है। ग्राम प्रधान की पहल पर ग्रामीणों ने गांव की बंजर भूमि पर सिहपर्णी के औषधीय पौधों की खेती शुरू कर स्वरोजगार अपनाया है। सिहपर्णी की खेती से ग्रामीणों को अच्छी आमदानी होने के उम्मीद है।
नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम...
उत्तरकाशी: रवांई घाटी में ढोल- बजाओ के साथ धान की सामूहिक रोपाई की परंपरा
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में आषाढ़ के महीने में धान की रोपाई जोरों पर रहती है। सुबह से शाम तक खेतों में मस्ती के साथ रोपाई जहां रोमांचित करती है, वहीं दोपहर में सामूहिक भोजन माहौल को और भी खुशगवार बना देता है। इस पर शाम को आखिरी खेत मे एक दूसरे पर कीचड़ व पानी डाल कर दिन...
लकड़ी का पुल बहने के कगार पर, नींद में है लोक निर्माण विभाग
चमोली जिले के देवाल विकास खंड के तीन से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए पिंडर नदी पर बना पुल एक बार फिर बहने की कगार पर है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
यह पुल 2013 की आपदा में भी बह गया। जिससे क्षेत्र के तीन गांवों के...
पौड़ी में प्रवासियों ने श्रमदान कर बनाई ढाई किमी लम्बी सड़क
पौड़ी, विकासखंड पोखड़ा में आनंदपुर गांव के ग्रामीणों ने मिशाल पेश की है। लॉक डाउन के दौरान गांव लौटे प्रवासियों ने गांव से बाहर शहरों में रह रहे अन्य प्रवासियों के साथ मिलकर 13 लाख से अधिक धनराशि आपसी सहयोग से एकत्र की। इस धनराशि से प्रवासियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव तक पहुंचने के लिए ढाई किमी...
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, कुछ अफसरों के पर कतरे तो कुछ का बढ़ा कद
उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को नौ आला अफसरों के कामकाज में फेरबदल किया है। इसमें कुछ अधिकारियों से कुछ विभागों का कार्यभार वापस लिया गया है जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईएएस अधिकारी सौजन्या से निदेशक, राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय का पदभार वापस ले लिया गया है। इसी तरह डॉ. वी षणमुगम से सचिव...
महाकुम्भ-2021 का आयोजन निर्धारित समय पर ही होगाः त्रिवेन्द्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और अखाड़ा परिषद के संत महात्माओं ने आज यहां सीएम आवास में आयोजित बैठक में महाकुम्भ मेला 2021 के संबंध में विचार विमर्श किया।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरीगिरी जी महाराज ने बताया कि उनकी सभी अखाड़ों के संतों के साथ चर्चा हुई है। सभी ने इस बात पर सहमति दी है कि ज्योतिष...
नेपाल के एफएम रेडियो पर भारत विरोधी प्रसारण
सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील अंतर्गत कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को जहां नेपाल सरकार अपने देश का हिस्सा होने का दावा कर रही है, वहीं नेपाल रेडियो के एफएम चैनल पर और वहां के सोशल मीडिया में इन दिनों भारत विरोधी मुहिम छिड़ी हुई है।
नेपाल की ओली सरकार ने भारत के तमाम विरोध के बावजूद उत्तराखंड के...
श्रद्धालुओं की गैरमौजूदगी में भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना में लगे हैं हकहकूकधारी
कोरोना संकट काल में चारधामा यात्रा पर श्रद्धालु के न पहुंचने के बाद भी हकहकूकधारी समाज की युवा पीढ़ी भगवान बदरीविशाल के प्रति अपने पूर्वजों की आस्था व समर्पण की भावना को साकार कर रहे हैं। धाम में डिमरी पंचायत, माल्या पंचायत, मेहत्ता, भंडारी, कमदी तथा स्योकार थोक के बारीदार के लोग ही भगवान की सेवा करते हैं। भगवान की पूजा...
उत्तराखंड, उप्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रा स्थगित रखने पर सहमत
देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांवड़ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि इस वर्ष कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। कांवड़ संघों...



























































