मसूरी में कार हादसे में सांसद के बहन-बहनोई की मौत, दो घायल
नोयडा से मसूरी आए पति-पत्नी की कार खाई में गिरने से मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह लोग मसूरी से देहरादून आ रहे थे। मृतक राज्यसभा के सांसद व जेडीयू के नेता केसी त्यागी के बहन बहनोई हैं।
मसूरी...
देहरादून के बाजारों में अलग-अलग दिन होगी साप्ताहिक बंदी
देहरादून, कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर देहरादून जिले में अलग-अलग इलाके के बाजारों की साप्ताहिक बंदी के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं।
जिलाधिकारी डाॅ. आशीष कुमार के अनुसार नगर निगम देहरादून, छावनी परिषद गढ़ी कैन्ट व क्लेमेंटाउन क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक रविवार, नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक गुरुवार, नगर पालिका परिषद डोईवाला...
स्कूल प्रबंधन जबरन फीस का दबाव नहीं बनाएंगेः हाईकोर्ट
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि शिक्षा सचिव के 22 जून 2020 के आदेशानुसार स्कूल प्रबंधन जबरन फीस का दबाव नहीं बनाएंगे। केवल ऑनलाइन क्लास पढ़ाई करने वालों से स्कूल ट्यूशन फीस ले सकते हैं। हाईकोर्ट ने अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण...
प्रवासियों की पहल पर स्थानीय ग्रामीणों ने बना दी 18 साल से लंबित सड़क
(कोटद्वार) लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में खाली बैठे लोगों ने सकारात्मक पहल कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सरकार का बरबश ध्यान आकर्षित किया है। एक ही एक मामला जयहरीखाल विकासखंड में नजर में आया। जहां ग्रामसभा-मठाली के प्रवासियों की पहल को रैवासी ग्रामीणों के सहयोग से परवान चढ़ाया।
दरअसल, वर्ष 2002 में 12 किलोमीटर स्वीकृत घान्घली-सन्दणा-मठाली मोटर मार्ग विभाग और...
कोरोनोः आईआईटी रुड़की ने विकसित किया स्टरलाइजिंग सिस्टम
आईआईटी रुड़की ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्टरलाइजिंग सिस्टम विकसित किया है। संस्थान के शोधकर्ताओं की टीम ने लैबोरेटरी ऑफ इंटीग्रेटेड नेनो फोटोनिक्स ऐंड बॉयोमैटेरियल्स के प्रो. सौमित्र सतपथी के नेतृत्व में डिसिन्फेक्शन बॉक्स तैयार किया है। इसका उपयोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए चिकित्सा उपकरण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और परिधानों समेत कई प्रकार के व्यक्तिगत सामानों...
एक्टिव सर्वे न करने वाली जिले की 264 आशा वर्कर बर्खास्त, नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू
(चम्पावत) कोरोना के मद्देनजर एक्टिव सर्वे नहीं करने वाली चम्पावत जिले की 264 आशा कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने आशा कार्यक्रम के जिला समन्वयक सहित सभी ब्लाकों के चिकित्साधिकारियों को नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
आशा कार्यकर्ताओं को चम्पावत जिले की 313 ग्राम पंचायतों के 656 गांवों...
आरटीआई के तहत मांगी जानकारी के जवाब में भेजे कोरे कागज
फर्जीवाड़े के खुलासे के लिए मांगे गए दस्तावेजों में भी सरकारी अधिकारी फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी न देने के लिए सरकारी कर्मचारी कई तरह के हथकंडे अपनात रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। आरटीआई के जवाब में सूचना मांगने वाले को सरकारी विभाग ने कोरे...
चार धाम यात्राः अब आखिरी चरण से ही कुछ आस
चार धाम यात्रा के लिहाज से अनलाॅक-2 में सरकार ने छूट का दायरा तो बढ़ा दिया है लेकिन अभी तुरंत बात बनने की स्थिति नहीं दिखती। मानसून की दस्तक के साथ ही चार धाम यात्रा के हिसाब से सर्वोत्तम माने जाने वाला अप्रैल से जून तक का समय कोरोना की छाया में गुजर चुका है। अब यात्रा के लिहाज...
उत्तराखंड: कोरोनिल मामले में पतंजलि योगपीठ, निम्स विवि और सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
हाईकोर्ट ने योग गुरु रामदेव की ओर से कोरोना के इलाज की दवा कोरोनिल लॉन्च किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्र, प्रदेश सरकार, निदेशक आयुर्वेदिक यूनानी उत्तराखंड, पतंजलि योगपीठ, आईसीएमआर और निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं...
उत्तराखंडः नीती बॉर्डर पर भारतीय सेना और आईटीबीपी ने चौकसी बढ़ाई
लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों की झड़प के बाद उत्तराखंड के चमोली जिले के नीती बॉर्डर पर भी भारतीय सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं। सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के जवान बॉर्डर पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। रात में नाइट विजन उपकरणों के सहारे निगहबानी की जा रही है।...


























































