Page 357

सरकार सोच-समझकर दे चारधाम यात्रा की अनुमतिः धर्माधिकारी उनियाल

चारधाम
चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगांई ने चारधाम यात्रा के संचालन पर चारों धामों के धर्माचार्यों से बातचीत की है। इस पर ममगांई से भू-वैकुंठधाम श्री बदरीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने कहा है कि अगर यात्रा राज्य के लोगों के लिए खोली जाए तो प्रथम चरण में  ऐसे पहाड़ी जिले के लोगों को...

डा गोविंद रावत ने ढाई महीने में 70 हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की

स्क्रीनिंग
नई टिहरी,  कोरोना काल में अपनी समाज सेवा के जुनून के चलते ढाई महीनों के भीतर 100 से अधिक गांवों में 70 हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही आम लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवा आर्सेनिक आल्व-30, सेनेटाइजर व मास्क बांटने का काम डा. गोविंद रावत ने किया है। डा. गोविंद रावत का लक्ष्य 60 मेडिकल...

उत्तराखंडः निजी लैब में कोरोना जांच के लिए दरें तय

उत्तराखंड
देहरादून, उत्तराखंड शासन ने आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण की आरटीपीसीआर (3जी) एकल चरण जांच की अधिकतम दर निर्धारित कर दी है। इसके तहत सरकारी या निजी चिकित्सालय द्वारा निजी प्रयोगशालाओं को प्रेषित सैम्पल की दर 2000 रुपये और निजी प्रयोगशालाओं द्वारा स्वयं एकत्र किए गए सैम्पल की दर 2400...

कोरोना पॉजिटिव प्रवासी युवक आया दिल्ली से बताया देहरादून, केस दर्ज

उत्तराखंड
उत्तरकाशी, मुख्यालय के निकट मातली का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक ने अपनी हिस्ट्री छुपाई, जिसके विरुद्ध राजस्व उप निरीक्षक मातली ने तथ्य छुपाने एवं भ्रामक सूचना देने व संक्रमण कर लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। युवक के साक्ष्य छुपाने के कारण गांव में गुरुवार...

उत्तरकाशी के युवक की दून अस्पताल में मौत, ट्रू नेट जांच में पाया गया कोरोना पॉजिटिव

शव
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उत्तरकाशी के 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। युवक बीते 22 जून को उत्तरकाशी जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए भर्ती हुआ था, जहां उसकी ट्रू नेट मशीन से कोरोना के सैंपल की जांच की गई। इसमें युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई.। 24 जून को युवक की तबीयत बिगड़ने...

देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में तैयार है 750 बेड का कोविड केयर सेंटर

कोविड केयर सेंटर
देहरदून के महाराणा प्रताम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार है। गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस कोविड सेंटर में कोविड- 19 के मानकों के अनुसार सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। अभी इस सेंटर में 750 बैड की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इस...

लाॅक डाउन में रिंगाल से बनाया पशुपतिनाथ मंदिर

पशुपतिनाथ
पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कहा जाता है की कला और कलाकार को सरहदों के बंधन में नहीं बांधा जा सकता है। राजेन्द्र ने इस कहावत को चरितार्थ करके दिखाया है। राजेन्द्र कभी भी पशुपतिनाथ मंदिर नहीं गये, केवल फोटो में ही मंदिर देखा। लेकिन राजेन्द्र की प्रतिभा ऐसी है की हजारों किलोमीटर दूर स्थित मंदिर को...

चीन सीमा पर निर्माण कार्यों को बीआरओ ने दी रफ्तार, झारखंड से लाए गए मजदूर

बदरीनाथ
लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद उत्तराखंड से लगती सीमा पर भी सेना और आईटीबीपी सतर्कता बरत रही है। यहां सीमांत क्षेत्र में सामरिक दृष्टिकोण से जारी निर्माण कार्यों में कोरोना के दौर में जो बाधा आई, अब उसे रफ्तार देने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने फिर से...

उत्तराखंड में गुरुवार से 83 रूटों पर चलेंगी रोडवेज, अंतर्राज्यीय रूटों पर करना होगा इंतजार

उत्तराखंड
उत्तराखंड में राज्य परिवहन निगम की बसों का 25 जून से परिचालन शुरू किया जाएगा। यह निर्णय राज्य परिवहन निगम की बोर्ड की मंगलवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। राज्य सरकार पिछले हफ्ते हुई कैबिनेट बैठक में पहले ही किराए में बढ़ोतरी का निर्णय कर चुकी है। फिलहाल देहरादून मंडल के 37, नैनीताल मंडल के 36 और...

कोरोना: एम्स में प्राणवायु पोर्टेबल वेंटिलेटर सिस्टम का सफल परीक्षण

aiims
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में प्राणवायु पोर्टेबल वेंटिलेटर सिस्टम का परीक्षण सफल रहा। इसे एम्स ने आईआईटी रुड़की के साथ मिलकर तैयार किया है। एम्स में इसका परीक्षण कोरोना संक्रमित लोगों और अन्य बीमारियों के मरीजों पर किया गया। एम्स ने इसे मेडिकल साइंस की तकनीक के आधार पर सफल बताया है। अब यह वेंटिलेटर देशभर के चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध...