फेस्टिवल सीजन में कोरोना का भय गायब
त्योहारों के मौसम में बाजार में बढ़ती भीड़ से कोरोना काल के निर्देश तार-तार हो रहे हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कम से कम तो ऐसा ही दिख रहा है। त्योहारों के कारण लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है, जिसके चलते बाजार में भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बाजार में इस तरह भीड़ दिखी जिससे यह...
देहरादून में खुले स्कूल, पहले दिन 10 फीसदी बच्चे पहुंचे
कोरोना काल के सात माह के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को 10 वीं और 12 वीं के स्कूल खुल गए। सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति करीब 10 फीसद रही। स्कूलों के मुख्य गेट पर बच्चों का तापमान मापा गया। शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को मास्क के साथ प्रवेश करने...
उत्तराखंड: आप से कितने नजदीक, कितने दूर हरक
करीब 30 साल से उत्तराखंड की सियासत में सक्रिय कैबिनेट मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत 31 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया हैं। इस बार उनका जन्मदिन उन स्थितियों के बीच आया है, जब भाजपा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उनके रिश्ते असहजता से भरे दिख रहे हैं। उनके अगले पाॅलिटिकल मूव पर सबकी नजरें हैं। उत्तराखंड में...
युवक ने साइकिल से शुरू की भारत के आखिरी गांव माणा से कन्याकुमारी तक की यात्रा
उत्तराखंड के बामणी गांव बदरीनाथ (पांडुकेश्वर) के जांबाज सोमेश पंवार (26) ने साइकिल से स्वच्छ हिमालय, फिटनेस और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए भारत के अंतिम गांव माणा से कन्याकुमारी तक की यात्रा शुरू की है। रविवार को माणा में बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने मंत्रोच्चार के साथ सोमेश पंवार को रवाना किया।
सोमेश माणा से...
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने पर औंधे मुंह गिरे साजिशकर्ताः भाजपा
भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश देने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के लिए शीर्ष अदालत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला दोषपूर्ण था, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल इस पर रोक लगाई और सुप्रीम कोर्ट...
उत्तराखंड : एसडीआरएफ सेनानायक तृप्ति भट्ट को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड
वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल के दौरान अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए वर्ष 2020 के स्कॉच अवार्ड की दौड़ में सम्मिलित एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस को आज सिल्वर मेडल से नवाजा गया।
कोरोना महामारी के दौरान अपने बेहतरीन मानवीय कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस ने जहां राज्य का गौरव बढ़ाया वहीं अल्प समय...
नई टिहरी: एक बार फिर बेरोजगार होंगे ढाई सौ पीआरडी स्वयंसेवक
कोरोना काल में पीआरडी के माध्यम से जनपद में लगभग 261 लोगों को स्वयंसेवकों के रूप में काम मिला, लेकिन अब कोरोना काल में लगे इन पीआरडी स्वयं सेवकों को हटाने काम शुरू होने से ढाई सौ से अधिक स्वयंसेवक एक बार फिर बेरोजगार हो जायेंगे।
पीआरडी के माध्यम से स्वयंसेवकों को तैनात कर दिया जाता है 500 रुपये...
रखरखाव के लिए निजी संस्थाओं को सौंपे जाएंगे गंगा के घाट : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा है कि कोरोना काल में लोगों को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन एक मेला का आयोजन करवा रहा है, जिसमें स्वदेशी निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बिक्री की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगाघाटों की साफ-सफाई व रख-रखाव के लिए कुछ घाटों को स्वयंसेवी संस्थाओं को दिया जायेगा।
उन्होंने...
उत्तराखंड के सीएम को सुप्रीम राहत, हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पक्षकारों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
पिछले 27 अक्टूबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। मामला गौ सेवाआयोग के अध्यक्ष पद...
मुख़्यमंत्री की सीबीआई जांच पर विपक्ष का हमला, मुख़्यमंत्री ने कहा सच आयेगा सामने
पत्रकार उमेश कुमार की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख़्यमंत्री पर लगे आरोपों की सीबीआई जाँच के आदेश जारी कर केस दर्ज करने को कहा है। जल्द सीबीआई इसमें जाँच शुरू करेगी क्योंकि कोर्ट ने दो दिन के अंदर जाँच शुरू करने के आदेश दिये हैं। साथ ही कोर्ट ने पत्रकार पर दर्ज केस ख़ारिज...


























































