Page 318

कोर्ट ने काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

भारती सिंह
मादक पदार्थ मामले में काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को स्पेशल कोर्ट ने रविवार को 4 दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भारती सिंह को भायखला महिला जेल में तथा हर्ष को तलोजा जेल में रखा जाएगा। दोनों की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को दो ड्रग्स पेडलरों...

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 57 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी
देश भर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत चयनित सिविल सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाली 95 वर्ष पुरानी उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 57 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद अकादमी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।अकादमी में 30 नवम्बर तक सभी कक्षाएं...

उत्तराखंड सरकार विवादित आदेश से अंतर धार्मिक शब्द हटाएगी

उत्तराखंड सरकार
जहां लव जेहाद जैसे मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश तथा हरियाणा में कड़े कानून बना रही है, वहीं उत्तराखंड सरकार का एक विवादित आदेश चर्चाओं में है। उत्तराखंड सरकार ने उसे हटाने का निर्णय लिया है। इस आदेश के तहत पूर्ववर्ती सरकार ने तथाकथित राष्ट्रीय एकता को जीवित रखने और सामाजिक एकता को बनाए रखने...

सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की अस्थियां विसर्जित

रीता बहुगुणा जोशी
प्रयागराज से सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी अपनी पोती किया की अस्थियां विसर्जित करने परिवार सहित शनिवार को हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके भाई व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। हरकी पैड़ी पर पंडित आदित्य वशिष्ठ ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्थि कलश को...

ड्रग्स मामला : काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

भारती सिंह
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कामेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया से अपने दफ्तर में पूछताछ शुरू कर दी है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि अभी तक इन दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि...

उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे अशोक कुमार

अशोक कुमार
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे। वर्तमान डीजीपी अनिल रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम गृह विभाग ने अशोक कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी किए। 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार राज्य के अगले डीजीपी होंगे। वो 30 नवंबर को अनिल रतूड़ी के सेवा निवृत्त होने के बाद कार्यभार ग्रहण...

नीलम कटारा को उत्तराखंड में सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश

नीलम कटारा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया है कि वो नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा को उत्तराखंड में शिफ्ट होने पर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराए। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया है कि वो नीलम कटारा के दिल्ली में आने पर सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए। इस मामले पर अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी। सुनवाई...

पहाड़ में पेंशन के लिए मुसीबतों से जद्दोजहद

पहाड़
(चमोली) पहाड़ में जिंदगी 'पहाड़' जैसी ही है। सड़क के अभाव में कभी बीमार को तो कभी पेंशन के लिए बुजुर्गों को डंडी-कंडी के सहारे लाना ले जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को पोखरी विकास खंड के साकनी गांव की 85 वर्षीय कल्पेश्वरी देवी को पेंशन के लिए जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करवाने के लिए उनके परिजन पांच...

मुख्यमंत्री ने किया प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन

नयार घाटी एडवेंचर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बिलखेत (पौड़ी गढ़वाल) में आज प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ 83 लाख 64 हजार रुपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण भी किया। इस योजना से 2 हजार 370 पेयजल संयोजन दिये गये...

चार धाम यात्राः बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

बदरीनाथ
भू-बैकुंठ धाम बदरीनाथ के कपाट गुरुवार को अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर पौराणिक परंपराओं और पूजा अर्चना के साथ  शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में संचालित होने वाली इस वर्ष की चार धाम यात्रा भी बंद हो गई है। कपाट बंद होने के मौके पर करीब पांच हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने...