सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की अस्थियां विसर्जित

0
448
रीता बहुगुणा जोशी
प्रयागराज से सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी अपनी पोती किया की अस्थियां विसर्जित करने परिवार सहित शनिवार को हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके भाई व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।
हरकी पैड़ी पर पंडित आदित्य वशिष्ठ ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्थि कलश को विसर्जित करवाया। उल्लेखनीय है कि दीवाली के दिन सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती अपनी मां के साथ मामा के घर गई थी। बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान पटाखे से वहां आग लग गई और उनकी छह साल की पोती आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई थी। किया को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर किया जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।