उत्तराखंड: 11 आईपीएस अफसरों का तबादला
हरिद्वार कुंभ के मद्देनजर पुलिस महकमे ने अपने कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। विभाग ने एक साथ 11 आईपीएस अफसरों का स्थानान्तरण किया है।
स्थानांतरण आदेश के मुताबिक डॉ. पीवी के प्रसाद अपर पुलिस महानिदेशक को सीआईडी के अलावा मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईजी अमित सिन्हा फायर सर्विस के अलावा निदेशक...
सौंग बांध परियोजना के लिए सड़क सिंचाई विभाग को ट्रांस्फर करने का फैसला
मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सौंग बांध पेयजल योजना पर उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। बैठक में सौंग बांध परियोजना के निर्माण के लिए मालदेवता-हिलांसवाली रगड़गांव घुत्तु सड़क को सिंचाई विभाग को ट्रांस्फर करने की स्वीकृति दी गई। यह सड़क वर्तमान में सात किलोमीटर निर्मित है। इसका...
उत्तराखंड: हिमालय की छटा इस साल मनमोहक नहीं
नैनीताल के हिमालय दर्शन प्वाइंट सहित किलबरी रोड एवं नैना पीक चोटी, स्नो व्यू व टिफिन टॉप आदि से गढ़वाल मंडल के बंदरपूंछ से लेकर नेपाल की एपी शृंखला की चोटियों तक करीब 360 किलोमीटर लंबी पर्वत शृंखला की चोटियों के दर्शन होते हैं। नगाधिराज-पर्वतराज कहे जाने वाले हिमालय की इतनी लंबी शृंखला देश में कम ही स्थानों से...
उत्तराखंडः हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवारों की ईवीएम संबंधी याचिका खारिज की
नैनीताल हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवारों की इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मुद्दे पर दायर याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। याचिका में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। हाईकोर्ट ने याचिका को सत्यापित नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया। हाईकोर्ट ने 14 अक्टूबर को इस पर निर्णय सुरक्षित रख लिया था। कांग्रेस उम्मीदवारों के अधिवक्ता ने कहा गया...
व्हाटस ऐप पर पुलिसकर्मी भेज सकते हैं अपनी परेशानियां : डीजीपी
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। थाने आने वाले गरीब, असहाय और पीड़ित को सुरक्षा व न्याय देना पुलिस का कार्य है। पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।
पुलिस महानिदेशक कुमार ने कहा कि पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए हैप्पीनेस कॉन्सेंट को बढ़ाया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, अवकाश,...
कालाढुंगी में वन्यजीवों के लिए बना देश का पहला फ्लाईओवर
उत्तराखंड वन विभाग ने कालाढुंगी रेंज में वन्यजीवों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया है। वन्यजीवों के लिए यह देश का पहला फ्लाईओवर है। यहां के रेंज अधिकारी अमित ग्वासीकोटी के मुताबिक इस पर मात्र दो लाख रुपये खर्च हुए हैं।
वह कहते हैं इसे पूरे देश में प्रसिद्धि मिल गई है। नैनीताल-कालाढुंगी राज्य मार्ग पर स्थित यह फ्लाईओवर 90 फीट...
कोश्यारी मामले में सुप्रीम कोर्ट का एनजीओ ‘रूलक’ को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देहरादून में मिले बंगले को खाली करने के मामले पर सुनवाई करते हुए एनजीओ ‘रूलक’ को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने केंद्रीय एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की इसी तरह की दूसरी याचिका के साथ इस याचिका को भी सुनवाई के लिए टैग कर दिया है।
कोश्यारी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले...
कोरोना संक्रमित टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन
साल 2020 रंगमंच और अभिनय संसार के लिए अच्छा नहीं रहा। कुछ दिनों से बीमार छोटे परदे की अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कर दिया। वह वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रही थीं। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया भी था। 11...
फिट इंडिया: आईटीबीपी का साइकिलिंग अभियान शुरू
आईटीबीपी पर्वतारोहरण संस्थान औली और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को फिट इंडिया के फिटनेश की डोज आधे घंटे रोज के तहत साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। 15 सदस्यी दल का नेतृत्व ओलंपियन नानक चन्द्र ठाकुर कर रहे हैं। यह दल...
सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने सोमवार को भारत में ऑक्सफोर्ड के कोरोना टीके 'कोविशील्ड' के आपातकालीन उपयोग की औपचारिक मंजूरी प्राप्त करने के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन किया है। इसी के साथ एसआईआई ऐसा करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन गई।
-डीसीजीआई को दिया आवेदन
भारतीय औषधि महानियंत्रक के सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने महामारी...


























































