व्हाटस ऐप पर पुलिसकर्मी भेज सकते हैं अपनी परेशानियां : डीजीपी
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। थाने आने वाले गरीब, असहाय और पीड़ित को सुरक्षा व न्याय देना पुलिस का कार्य है। पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।
पुलिस महानिदेशक कुमार ने कहा कि पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए हैप्पीनेस कॉन्सेंट को बढ़ाया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, अवकाश,...
कालाढुंगी में वन्यजीवों के लिए बना देश का पहला फ्लाईओवर
उत्तराखंड वन विभाग ने कालाढुंगी रेंज में वन्यजीवों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया है। वन्यजीवों के लिए यह देश का पहला फ्लाईओवर है। यहां के रेंज अधिकारी अमित ग्वासीकोटी के मुताबिक इस पर मात्र दो लाख रुपये खर्च हुए हैं।
वह कहते हैं इसे पूरे देश में प्रसिद्धि मिल गई है। नैनीताल-कालाढुंगी राज्य मार्ग पर स्थित यह फ्लाईओवर 90 फीट...
कोश्यारी मामले में सुप्रीम कोर्ट का एनजीओ ‘रूलक’ को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देहरादून में मिले बंगले को खाली करने के मामले पर सुनवाई करते हुए एनजीओ ‘रूलक’ को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने केंद्रीय एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की इसी तरह की दूसरी याचिका के साथ इस याचिका को भी सुनवाई के लिए टैग कर दिया है।
कोश्यारी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले...
कोरोना संक्रमित टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन
साल 2020 रंगमंच और अभिनय संसार के लिए अच्छा नहीं रहा। कुछ दिनों से बीमार छोटे परदे की अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कर दिया। वह वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रही थीं। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया भी था। 11...
फिट इंडिया: आईटीबीपी का साइकिलिंग अभियान शुरू
आईटीबीपी पर्वतारोहरण संस्थान औली और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को फिट इंडिया के फिटनेश की डोज आधे घंटे रोज के तहत साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। 15 सदस्यी दल का नेतृत्व ओलंपियन नानक चन्द्र ठाकुर कर रहे हैं। यह दल...
सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने सोमवार को भारत में ऑक्सफोर्ड के कोरोना टीके 'कोविशील्ड' के आपातकालीन उपयोग की औपचारिक मंजूरी प्राप्त करने के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन किया है। इसी के साथ एसआईआई ऐसा करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन गई।
-डीसीजीआई को दिया आवेदन
भारतीय औषधि महानियंत्रक के सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने महामारी...
बागेश्वर: जिले के एसपी ने शादी समारोह में पहुंच कर दिलाई खास शपथ
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पुलिस अधीक्षक ने कोरोना महामारी के दौर में, इस बीमारी की रोकथाम के दिशा निर्देशों के पालन के लिए एक शादी समारोह में मेहमानों को संस्कृत में शपथ दिलाई।
एसपी मणिकांत मिश्रा यह देखने के लिए शादी में पहुंचे थे कि क्या प्रशासन द्वारा करोड़ से बचाव के लिये जारी दिशानिर्देशों का शादी में पालन हो रहा...
आपः सड़कों पर जोर, चेहरा कमजोर
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। सड़कों पर आप कार्यकर्ता जोर दिखा रहे हैं। मगर आप को यह बात भीतर ही भीतर परेशान कर रही है कि उसके पास उत्तराखंड में एक भी बड़ा चेहरा नहीं है। आप के रणनीतिकार सोचने लगे हैं कि यह खालीपन नहीं भरा तो फिर...
हरिद्वार में जल्द स्थापित होगी आरटीपीसीआर लैबः डीएम
जिला अधिकारी सी. रविशंकर ने कहा है कि जनपद हरिद्वार में जल्द ही आरटीपीसीआर लैब स्थापित करने की सरकार से अनुमति मिलने की उम्मीद है। प्राइवेट हाॅस्पिटल विनय विशाल के लिए आरटीपीसीआर लैब की स्वीकृति मिल गई है। इसका लाभ जल्द ही जनपद को मिलेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना की लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। जागरुकता कार्यक्रम एवं...
उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष मैखुरी की कोरोना से मौत
उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
कुछ दिन पूर्व मैखुरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया...



























































