फिट इंडिया: आईटीबीपी का साइकिलिंग अभियान शुरू

0
488
आईटीबीपी
आईटीबीपी पर्वतारोहरण संस्थान औली और गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को फिट इंडिया के फिटनेश की डोज आधे घंटे रोज के तहत साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। 15 सदस्यी दल का नेतृत्व ओलंपियन नानक चन्द्र ठाकुर कर रहे हैं। यह दल 150 किलोमीटर का सफर पूरा करेगा।
औली-तपोवन-मलारी होते हुए यह लोग औली लौटेंगे। इस दौरान यात्रा मार्ग के गांवों में टीम के सदस्य लोगों को फिटनेश के गुर सिखाएंगे। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह चौहान डीआईजी आईटीबीपी औली ने कहा कि संस्थान साहसिक खेलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ा रहा है। साहसिक खेलों के लिये आवश्यक फिटनेश की आवश्यकता की जानकारी दी जा रही है।