वाहनों पर फास्टैग नहीं लगाया तो टोल बैरियरों पर मंगलवार से भरना पड़ेगा दोगुना शुल्क
अगर आपके वाहन पर फास्टैग नहीं लगा होगा तो आपको दोगुना शुल्क देना होगा। परिवहन मंत्रालय के तिथि बढ़ाने से इनकार करने के बाद यह व्यवस्था 16 फरवरी से उत्तराखंड के टोल ब्रिजों पर भी लागू होने जा रही है। मंत्रालय ने इस बाबत मुख्य सचिव को पत्र भी भेजा है।
वाहनों पर फास्टैग लगाने की तिथि कई बार बढ़ाई जा...
उत्तराखंड आपदा में हताहत 50 लोगों में से 25 की पहचान
उत्तराखंड आपदा में हताहत 50 लोगों में से 25 की पहचान हो गई है। सभी के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं। इनमें चमोली जिले के 41 , रुद्रप्रयाग के 7, पौड़ी गढ़वाल के 1, टिहरी गढ़वाल के 1 व्यक्ति हैं। 25 शवों की पहचान नहीं हो पाई है। यह जानकारी उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे ने...
रैणी गांव के ऊपरी हिस्से में मिली 350 मीटर लंबी झील से फिलहाल खतरा नही, प्रशासन सतर्क
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव के ऊपरी हिस्से में करीब 350 मीटर लंबी झील से फिलहाल कोई खतरा नही है। इस झील का निरीक्षण करने पहुंची एसडीआरएफ टीम के मुताबिक झील से अच्छी तादाद में पानी का रिसाव हो रहा। इसके कारण फिलहाल इस झील से कोई कतरा नही दिख रहा है। हांलाकि, जिला प्रशासन और पुलिस...
दिल्ली-पंतनगर के बीच शुरु होगी एलाइंस एयर की उड़ान
एलाइंस एयर दिल्ली-पंतनगर के बीच रोजाना उड़ान सेवा शुरु कर रही है। यह सेवा 16 फरवरी से शुरू होगी। यह देहरादून से होकर जायेगी और इसके लिये 70 सीटों के एटीआर हवाई जहाज का इस्तेमाल होगा।
फ्लाइट 91 645 दिल्ली से सुबह 9:50 पर उड़ेगी और 10:55 पर देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद 11:45 पर देहरादून से उड़ान भर के 12:30...
चाइल्ड फ्रेंडली होगा कुंभ मेलाः संजय गुंज्याल
कुंभ का नाम आते ही बिछुड़ने वाली बात दिमाग में आ जाती है। बच्चों से भीख मंगवाने वाली घटनाएं सामने आती हैं। मगर इस बार प्रशासन चाइल्ड फ्रेंडली कुंभ का आयोजन करेगा। इसके लिए विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। एचआरडीए ग्राउण्ड में पुलिस तथा प्रशासन द्वारा कुंभ मेले को लेकर ब्रीफिंग की गई। पुलिस, पैरामिलिट्री...
फ्रंटलाइन फॉरेस्ट स्टॉफ की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 15 लाख रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि को बुझाने में जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन फॉरेस्ट स्टॉफ के आश्रितों को दी जाने वाली धनराशि 2.5 लाख से बढ़कार 15 लाख रुपये की जाएगी। गढ़वाल वन प्रभाग, पौड़ी के वनकर्मी हरिमोहन सिंह एवं फॉरेस्टर दिनेश लाल को वनाग्नि बुझाते समय कार्यों के निर्वहन के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी। बैठक शुरू होने से...
वसीम जाफर का इस्तीफा उत्तराखंड क्रिकेट के लिए काला दिन: रोहन सहगल
उत्तराखंड क्रिकेट टीम के कोच वसीम जाफर के इस्तीफे से आहत पूर्व क्रिकेटर रोहन सहगल ने इस उत्तराखंड क्रिकेट के लिए काला दिन करार दिया है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में सहगल ने कहा कि वसीम जाफर के इस्तीफ से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पर भ्रष्टाचार, अनियमितता, टीम सलेक्शन में दखलंदाजी आदि आरोपों की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि वसीम...
उत्तराखंड आपदाः परिजनों की टूटने लगी आस
चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में आई आपदा का शुक्रवार को छठा दिन है।प्रशासन के अनुसार 204 लोग लापता हुए थे। इनमें से 38 लोगों के शव मिल चुके हैं। अभी तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। टनल के अंदर फंसे लोग सकुशल होंगे,...
अब सोशल मीडिया होगी जवाबदेह, नियमों के संशोधन कर रही मोदी सरकार
केंद्र सरकार ने संसद को इस बात से अवगत कराया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भारतीय कानूनों के प्रति अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के लिए आईटी नियमों में संशोधन किया जा रहा है। ये नियम इस बात को सुनिश्चित करेंगे की डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमों का शत-प्रतिशत पालन होगा।
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय शामराव धोत्रे ने गुरुवार...
यह कैसी आस्था, पूजा पाठ से समस्या हल नहीं होने पर युवक ने तोड़ दिया शिव लिंग
पुरातात्विक महत्व के प्राचीन महामृत्युंजय मन्दिर के भैरव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना का अल्मोड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में समीपवर्ती गांव के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक युवक का कहना है कि शिव लिंग की पूजा करने के बावजूद उसकी समस्या दूर नहीं हुई तो उसने भगवान की...



























































