उत्तराखंड आपदा में हताहत 50 लोगों में से 25 की पहचान

0
433
चमोली
उत्तराखंड आपदा में हताहत 50 लोगों में से 25 की पहचान हो गई है। सभी के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं। इनमें चमोली जिले के 41 , रुद्रप्रयाग के 7, पौड़ी गढ़वाल के 1, टिहरी गढ़वाल के 1 व्यक्ति हैं। 25 शवों की पहचान नहीं हो पाई है। यह जानकारी उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी  नीलेश आनन्द भरणे ने मीडिया को दी। उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी को चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा में जानमाल की भारी क्षति हुई है।
-आपदा में जान गंवाने वालों में उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाशिंदे भी
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, एफएसएल रेस्क्यू, खोज, बचाव राहत एवं डीएनए सैम्पलिंग के कार्यों में लगी हुई है। उधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि 7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने से आई आपदा में 206 लोग लापता हुए थे। इन लोगों में 50 के शव विभिन्न स्थानों से बरामद हुए हैं। दो लोगों सकुशल बचाया जा चुका है। अब 154 लोग लापता हैं।  उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक  आज तपोवन टनल से 5, रैंणी गांव से 6, रुद्रप्रयाग से 1 शव बरामद किए गए हैं। लापता लोगों के सम्बन्ध में अब तक कोतवाली जोशीमठ में 32 एफआईआर पंजीकृत की जा चुकी हैं। चमोली जिले के विभिन्न स्थानों से 23 मानव अंग भी बरामद हुए हैं। बरामद सभी शवों एवं मानव अंगों का डीएनए सैम्पलिंग और संरक्षण के सभी मानदंडों का पालन कर सीएचसी जोशीमठ, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर एवं सीएचसी कर्णप्रयाग में पहचान के लिए रखा गया था। अभी तक 32 शवों एवं 11 मानव अंगों का पूरे धार्मिक रीति रिवाजों एवं सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया जा चुका है। शवों से मिले आभूषण, टैटू एवं अन्य पहचान चिह्नों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है। बरामद  50 शव, 22 अंगों में से 24 शवों और 1 अंग की पहचान का विवरण यह है-
1- नरेन्द्र लाल खनेड़ा पुत्र ऐतवारी लाल खनेड़ा, निवासी तपोवन, जोशीमठ, उम्र 48 वर्ष।
2- जितेन्द्र थापा पुत्र खेम बहादुर निवासी लच्छीवाली, डोईवाला देहरादून, उम्र 31 वर्ष।
3- अवधेश पुत्र ललता प्रसाद निवासी इच्छानगर मांझा थाना सिंघाई जिला लखीमपुरखीरी उत्तर प्रदेश,उम्र 21 वर्ष।
4- दीपक कुमार टम्टा पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम भतीडा जिला बागेश्वर, उम्र 28 वर्ष।
5- कांस्टेबल बलवीर गडिया पुत्र हैयात सिंह निवासी ग्राम गाडी गौंणा तहसीलजिला चमोली हाल- रैंणी पुलिस गारद।
6- हेट कांस्टेबल  मनोज चौधरी पुत्र जसवंत सिंह चौधरी निवासी बैनोली तहसील कर्णप्रयाग, उम्र 41 वर्ष, हाल- रैंणी पुलिस गारद।
7- राहुल कुमार पुत्र भगवती प्रसाद,निवासी ग्राम रावली महदूत, थाना सिडकुल, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।
8- अजय शर्मा पुत्र बाबू लाल निवासी ग्राम गणेशपुर थाना पिशावा, तहसील खैर, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, उम्र 32 वर्ष।
9- रविन्द्र सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम कालिका, थाना धारचूला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष, हाल-एनटीपीसी तपोवन।
10- सूरज कुमार पुत्र  बेचूलाल निवासी ग्राम बाबूपुर कोतवाली तिकुनिया, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश।
11- बिमलेश पुत्र बन्दाप्रसाद निवासी बाबूपुरवा, बिलेरिया, जनपद खीरी उत्तर प्रदेश, उम्र लगभग 35 वर्ष।
12- विशारद पुत्र अली मोहम्मद निवासी श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, उम्र 50 वर्ष।
13- बिक्की कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी ग्राम मनोहरपुर, पोस्ट- तलहेड़ी, देवबन्द, उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष।
140 आलम सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी लोयल डोगी  थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, 45 वर्ष।
15- अनिल पुत्र भगतू निवासी ददोली समाल्टा, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।
16- जितेन्द्र कुमार पुत्र देवराज निवासी भारा सेरी, जनपद डोडा, जम्मू-कश्मीर, उम्र 38 वर्ष।
17- शेषनाथ पुत्र जयराम निवासी एफ-51 नीलम बाटा रोड कालीमाता मन्दिर फरीदाबाद, हरियाणा, 50 वर्ष।
18- जितेन्द्र धनाई पुत्र मातवर सिंह निवासी रोलाकोट थाना लम्बगांव, प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल, उम्र 29 वर्ष।
19- सूरज ठाकुर पुत्र श्रीनिवास निवासी तीनपरसा रामपुर कुशीनगर उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष
20- जुगल किशोर पुत्र रामकुमार निवासी मेहलवा, सुखशान्त थाना नांगल, पंजाब, उम्र 36 वर्ष।
21- राकेश कुमार पुत्र रोहनराम निवासी बोहल, थाना पालमपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष।
22- हरपाल सिंह पुत्र बलवन्त निवासी ग्राम रतनी, पोस्ट भगवती, थराली चमोली, उम्र 32 वर्ष।
23- वेदप्रकाश पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी गोराखास,थाना, चिरवालाताल, गोरखपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।
24- धनुर्धारी पुत्र  रामललित सिंह निवासी गोराखास, थाना, चिरवालाताल, गोरखपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।
25- स्वतंत्र प्रिय पुत्र कृष्ण कुमार शुक्ला निवासी, श्रीनगर कॉलोनी, मडियाऊं, लखनऊ , उम्र 32 वर्ष।