Page 277

बद्रीनाथ धाम बनेगा ‘स्मार्ट स्प्रिचुअल हिलटाउन’

बदरीनाथ
बद्रीनाथ धाम को 'स्मार्ट स्प्रिचुअल हिलटाउन' के रूप में विकसित करने के लिए केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट और पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच 19.3 करोड़ रुपये का करार हुआ है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की  धनराशि कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में बदरीनाथ धाम के विकास कार्यों में खर्च होगी। पर्यटन के सचिव दिलीप जावलकर व पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया...

‘दवाई भी, कड़ाई भी’ का पालन करें : पीएम मोदी

मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक में 'दवाई भी, कड़ाई भी' का नारा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास कहीं भी लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को एक साल से ज्यादा हो रहा है। भारत के लोगों...

तीरथ के ‘फटी जीन्स’ टिप्पणी पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने दिया जवाब

तीरथ
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हाल ही में विवादित बयान दिया जिसके बाद इसे लेकर राजनीति और समाज में सरगरमियां तेज हो गई हैं। दरअसल सीएम ने युवाओं के रिप्ड जीन्स यानी फटी जीन्स पहनने को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह बच्चों के लिए सही वातावरण नहीं है। सीएम ने इस दौरान...

उत्तराखंड में एक और चिपको आंदोलन की गूंज

चिपको
उत्तराखंड में एक और चिपको आंदोलन की गूंज सुनाई पड़ी है। इस बार बागेश्वर की महिलाओं ने 500 से ज्यादा पेड़ों को बचाने का संकल्प लेते हुए व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोला है। इन महिलाओं का कहना है कि कमेड़ीदेवी-रंगथरा-मजगांव-चौनाला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 500 से अधिक पेड़ों को काटने के आदेश को लागू नहीं होने दिया जाएगा।  जाखनी...

उत्तराखंडः मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास 14 विभाग

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की 11 सदस्यीय मंत्रिपरिषद की शपथ के पांचवें दिन मंगलवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। तीरथ सिंह कैबिनेट के सदस्य और त्रिवेंद्र मंत्रिपरिषद के सहयोगी जो विभाग तब देख रहे थे, लगभग उन्हीं विभागों का आवंटन किया गया है।  बाकी विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गोपन मंत्रिपरिषद, कार्मिक, अखिल भारतीय...

उत्तराखंड में 10 हजार तैनात होंगे वन प्रहरी

वन और जन की दूरी कम करने के लिए तथा वन प्रबंधन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने उद्देश्य से 10 हजार वन प्रहरी को तत्काल प्रभाव से तैनात किया जा रहा है। सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वनाग्नि की समीक्षा की। इस दौरान उत्तराखंड में महिलाओं काआर्थिक सुदृढ़ीकरण करने तथा वनाग्नि प्रबन्धन में...

क्राइम : होटल में मिला महिला का शव

होटल
राजधानी के विंडलास कॉन्प्लेक्स में स्थित होटल अम्बेसडर  में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का महौल है। पुलिस से मली जानकारी के मुताबिक होटल एम्बेसडर कमरा नंबर 321 में एक युवती का शव पड़ा है जिसकी पहचान मुस्कान पत्नी जावेद निवासी एमडीडीए डालनवाला हाल वाइल्डलाइफ के पास चंद्रबनी थाना पटेल नगर के...

टिहरी में जल्द ही दिखेंगे भांग की ईंटों से बने घर

भांग
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की तर्ज पर टिहरी जिले  में भी जल्द ही औद्योगिक भांग के पौधों से बनी ईंटों के घर और होमस्टे नजर आयेंगे। टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कालेज के प्राध्यापकों व छात्रों ने हेंपक्रीट यानि भांग की ईंट बनाने का काम शुरू किया है। टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कालेज की डीन एकेडमिक डा....

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी ही सरकार के सीएम को चेताया

मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा -अर्चना की। उन्होंने देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपनी सरकार के मुखिया पर चुटकी लेते हुए उनके निर्णयों पर सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में कोरोना को लेकर...

हरिद्वार कुंभ आने के लिए श्रद्धालुओं पर कोई रोक नहीं

कोरोना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि हरिद्वार कुंभ स्नान के लिए आने वाले यात्रियों पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। सरकार यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए अतरिक्त बसों का भी इंतजाम करने जा रही है। उन्होंने कुंभ के लिए शंकराचार्यों और अखाड़ों को भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। शनिवार देर शाम...