चमोली के जंगलों में भड़की आग, लाखों की वन संपदा राख
चमोली जिले के तीनों वन प्रभागों के जंगलों में तीन दिन से आग बेकाबू होती जा रही है। इन तीन दिनों में पांच हेक्टयर वन भूमि जल कर नष्ट हो गई है। वन विभाग आग पर काबू करने का प्रयास कर रहा है लेकिन कई स्थानों पर चट्टानी भाग होने कारण कर्मचारी वहां तक नहीं पहुंच पा रहे है।...
कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
सल्ट उपचुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व...
सल्ट उपचुनाव: भाजपा से महेश जीना और कांग्रेस से गंगा पंचोली होगीं उम्मीदवार
सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महेश जीना और कांग्रेस ने गंगा पंचोली को उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश जीना मंगलवार को पूर्वाह्न 10 बजे भिकियासैंण में नामांकन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि नांमाकन के बाद स्याल्दे के छियाणी खेल मैदान में कल 12 बजे एक चुनावी जनसभा होगी। इस कार्यक्रम में भाजपा...
उत्तराखंडः कोरोना के 76 संक्रमित मरीज मिलने पर कौड़ियाला का ताज होटल 3 दिनों के लिए सील
हरिद्वार में जारी कुम्भ-2021 के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में कौड़ियाला स्थित ताज होटल में कई पर्यटकों और कर्मचारियों की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है। आनन-फानन में जिला प्रशासन ने ताज होटल को सैनिटाइज कर सुरक्षा की दृष्टि से आगामी तीन दिनों के लिए सील कर दिया है। होटल में...
सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत है कुमाउंनी शास्त्रीय होली
देशभर में फाल्गुन पूर्णिमा पर मौज-मस्ती के साथ होली खेली जाती है, लेकिन कुमाऊं में परंपरागत कुमाउंनी बैठकी होली यानी अर्ध शास्त्रीय गायकी युक्त होली होती है। लगभग तीन महिने तक चलने वाली होली की शुरुआत पौष माह के पहले रविवार से ही विष्णुपदी होली गीतों के साथ हो जाती है। कुमाऊं की शास्त्रीय होली की शुरुआत करीब 10वीं शताब्दी में...
होली पर सरोवरनगरी नैनीताल में उमड़े सैलानी
सरोवरनगरी में होली के अवकाश पर सैलानी उमड़ आए हैं। इस कारण दिन में नगर की विश्वप्रसिद्ध नैनी झील में नौकाओं और नगर की सड़कों व प्रमुख डीएसए पार्किंग में वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। ऐसे में पुलिस मुस्तैद हुई और वाहनों को मेट्रोपोल व सूखाताल की पार्किंग में भेजा गया। मेट्रोपोल की पार्किंग में नगर पालिका की ओर...
कुंभ के लिए आए जवानों को डीजीपी ने कर्तव्यों के प्रति दिलाई शपथ
कुंभ को दिव्य भव्य व सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा में लगी उत्तराखंड पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के दस हजार जवानों को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हरकी पौड़ी पर शपथ दिलाई।
कुंभ की सुरक्षा के लिए तैनात उत्तराखंड राज्य पुलिस के साथ-साथ आईबी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, सीबीएस एफआरपीएफ आदि पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों...
तीरथ ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का गैरसैंण कमिश्नरी पर फैसला पलटा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि कमिश्नरी गठन पर रोक रहेगी। सरकार जनता की नब्ज महसूस करके ही कोई कदम उठाएगी। कोरोना से संक्रमित होने की वजह से सीएम तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को दून में वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों से रूबरू हुए। यह पूछे जाने पर...
हेलीकॉप्टर यात्रा का सारा खर्च चुकायेगी पार्टी, मानी गलती
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा द्वारा अपनी यात्राओं के लिए सरकारी हेलीकाप्टर का उपयोग करने से विपक्ष के निशाने पर आई भाजपा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि इन दोनों यात्राओं पर जितना भी खर्च आया है, उसे भाजपा अदा करेगी। उन्होंने यह भी माना...
तपोवन-रैणी आपदा में लापता लोगों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू
तपोवन-रैणी दैवीय आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के क्रम में सभी जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने के पश्चात अभिहित अधिकारी जोशीमठ (परगना अधिकारी/एसडीएम) कुमकुम जोशी ने शुक्रवार को लापता छह स्थानीय लोगों को मृत घोषित करने प्रारम्भिक आदेश जारी कर दिए। ये सभी छह लोग...



























































