कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

0
529
कांग्रेस
सल्ट उपचुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , सह प्रभारी राजेश धर्माणि समेत कुल तीस लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
उपाध्यक्ष धस्माना ने बताया कि पार्टी सल्ट उपचुनाव में राज्य की भाजापा सरकार के चार वर्ष के फेलियर को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने बताया कि आज प्रातः पार्टी उम्मीदवार गंगा पंचोली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सल्ट से कांग्रेस उम्मीदवार गंगा ने भरा पर्चा
सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवार गंगा पंचोली ने भी पर्चा भर दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल मौजूद रहे रहे । आज नामांकन का अंतिम दिन है। गंगा से पहले भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन किया