उत्तराखंड भाजपा राज्य भर में खोलेगी कोविड कंट्रोल रूम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश भर के जिला मुख्यालय में सेवा ही संग़ठन है के तहत मेरा बूथ कोरोना मुक्त कार्यक्रम शुरू करने के लिये कोविड कंट्रोल रूम बनाएगी। प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही लोगों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है।
-पांच सदस्यीय समिति की गठित
-पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित,...
सरकारी दावों का सच: अस्पताल में नहीं बेड, कोरोना टेस्ट के लिए भटक रहे मरीज
राजधानी देहरादून में कोरोना की दूसरे लहर से लगातार संक्रमित मरीजों के मिलने से चिकित्सालय में आईसीयू बेड पूरी तरह फुल हो गए है। क्रिटिकल केयर के मरीजों के लिए जगह खाली नहीं है। मरीज टेस्ट और भर्ती के लिए अस्पताल में उम्मीद के साथ चक्कर लगा रहे है लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सभी काउंटर...
उत्तराखंड में दोपहर दो बजे बंद होंगे बाजार, अब नाइट कर्फ्यू सात बजे से
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में अब बुधवार से प्रतिदिन दोपहर दो बजते ही आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष बाजार बंद हो जाएंगे। आवश्यक सेवा प्रतिष्ठानों को छोड़कर। साथ ही रात्रि कालीन कर्फ्यू के समय में ढाई घंटे की बढ़ोतरी की गई है। रात नौ बजे के बजाय सात बजे से ही रात्रि कर्फ्यू ...
पहाड़ चढ़ता कोरोना: दिल्ली से 839 लोगों ने किया पलायन
पिछले 24 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या मे हुए इजाफे के कारण वहां काम करने वाले कामगार बड़ी संख्या में पलायन कर रहे है। सोमवार रात उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम की बसों में 839 लोग दिल्ली से ऋषिकेश व पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रवाना हुए हैं । यह जानकारी उत्तराखंड परिवहन निगम...
पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा नहींः सीडीएस रावत
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय बार्डर पर पलायन होना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं है। इसे रोकने के लिए वहां पर विकास कार्यों को अभियान के तौर पर आगे बढ़ाना होगा।
मंगलवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में उत्तराखंड की भूमिका विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम...
चारधाम यात्राः ट्रेन आइसोलेशन कोचेज केंद्र से उपलब्ध कराने की मांग
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आगामी चारधाम यात्रा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र से कोविड ट्रेन आईसोलेशन कोचेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इस संबंध में पर्यटन मंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आस्था का महाकेंद्र कुम्भ मेला हरिद्वार में गतिमान है।...
मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चेकिंग की जाए। नेगेटिव रिपोर्ट के बिना किसी को भी आने की अनुमति न दी जाए।
जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा...
पहली मई से 18 साल से ऊपर सभी नागरिक करा पाएंगे कोरोना बचाव का टीकाकरण
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब 18 साल से ऊपर के सभी नागरिक कोरोना से बचाव का टीकाकरण करा सकेंगे। टीकाकरण का अगला चरण एक मई से प्रारंभ हो रहा है।
केंद्र सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो। टीकाकरण अभियान व...
उत्तराखंड में ऑक्सीजन की कमी नहीं: अमित नेगी
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की कमी को लेकर उठ रही आवाज पर स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता में किसी तरह की फिलहाल दिक्कत नहीं है। प्रदेश के तीनों ऑक्सीजन प्लांट सही तरह से कार्य कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से...
अल्मोड़ा: जिले की सीमाओं में होगी कोरोना जांच
अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने जिले की सीमाओं पर कोरोना जांच के आदेश दिए।
भदौरिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बात को ध्यान में...


























































