धर्मगुरू दलाई लामा ने पर्यावरणविद बहुगुणा के निधन पर जताया शोक
तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने विख्यात पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने मैकलोड़गंज से जारी संदेश में कहा है कि मुझे यह जानकर दुख हुआ कि मेरे अच्छे मित्र, गांधीवादी पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा का निधन हो गया है।
दलाई लामा ने कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने मुझसे पेड़ लगाने और जब भी...
अब सिर्फ 75 मिनट में हो सकेगी कोविड-19 एंटीबॉडी की पहचान
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एण्ड एलायड सांसेज (डीआईपीएएस) ने सीरो-निगरानी के लिए एंटीबॉडी पहचान करने के लिए 'डिपकोवैन' किट विकसित की है। यह किट 97 प्रतिशत उच्च संवेदनशीलता और 99 प्रतिशत विशेषता के साथ सार्स सीओवी-2 वायरस के साथ-साथ न्यूक्लियोकैप्सिड (एसएंडएन) प्रोटीन दोनों का पता लगा सकती है। इस किट को जून, 2021 के पहले सप्ताह में बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा।...
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने माना, दुनिया में आंकड़ों से अधिक है मरने वालों की संख्या
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आशंका जताई है कि कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या जारी आंकड़े से बहुत अधिक हो सकती है। संगठन ने अनुमान लगाया है कि कोरोना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरने वालों की संख्या आंकड़ों के मुकाबले दो से तीन गुना ज्यादा हो सकती है। इस बीच विश्व में कोरोना के साढ़े छह लाख से ज्यादा नए मामले पाए...
स्मृति शेषः पहाड़ के पथिक, हिमालय के सुंदर लाल
'यह वर्ष 1986 की बात होगी। राजकीय इंटर काॅलेज कोटद्वार के सभी छात्रों की कक्षाओं में पढ़ाई रोककर उन्हें मैदान में इकट्ठा होने के लिए कहा गया। बताया गया कि कोई खास मेहमान काॅलेज रहा है। सभी छात्रों की तरह मेरे मन में भी इस खास मेहमान को लेकर बेहद उत्सुकता थी। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, सिर पर साफा बांधे...
कोरोना संक्रमण से बचाव की दवा पहुंची चमोली
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 7.25 लाख आइवरमेक्टिन टैबलेट की बड़ी खेप शुक्रवार को चमोली जिले में पहुंच चुकी है। इसके अलावा जिले से पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, सेनेटाइजर, फेससील्ड, एन-95 मास्क, पीपीई किट, कोविड एंटीजन किट एवं अन्य सामान भी आ चुका है। यह सामान पीजी काॅलेज गोपेश्वर के जिम हाॅल से सभी ब्लाकों को भेजा...
चिपको आंदोलन के प्रणेता पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, पंचतत्व में विलीन
पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के वयोवृद्ध नेता सुंदरलाल बहुगुणा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुनि की रेती क्षेत्र के पूर्ण घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके बड़े पुत्र राजीव नयन बहुगुणा के मुखाग्नि दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बहुगुणा...
आरटीपीसीआर के लैब संचालक को ओवर रेटिंग करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
देशभर में फैली कोरोना संक्रमण की महामारी के चलते लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में जीवन रक्षक दवा और उपकरणों की ओवर रेटिंग तथा कालाबाजारी कर आरटी पीसीआर टेस्ट की एवज में ओवर रेटिंग करने वाले लैब के संचालक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक...
पत्रकार मानसेरा को मीडिया सलाहकार पद से हटाए जाने के बाद सियासत हुई तेज, नेता प्रतिपक्ष का ट्वीट वायरल
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर निशाना साधा है। दरअसल वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को दो दिन पहले मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार बनाया गया, जिसके 24 घंटे के बाद ही उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई। पत्रकार मानसेरा इससे पहले कि अपना पदभार ग्रहण करते, शासन ने...
पानी-पानी हुआ हरिद्वार बेस अस्पताल
राज्य में लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार-देहरादून स्थित भूपतवाला के पास बने बेस अस्पताल में पानी भर गया है। आलम ये है कि डॉक्टर मरीजों को छोड़कर अब अस्पताल से पानी निकालने का काम कर रहे हैं।
बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण बेस अस्पताल में पानी भर गया, जिस वजह से वहां भर्ती मरीजों को तो दिक्कत...
उत्तराखंडः चकराता क्षेत्र में बादल फटने की घटना में एसडीआरएफ ने 3 शव बरामद किए
चकराता के ग्रामीण इलाके में आज सुबह बादल फटने की घटना के बाद लापता तीन लोगों के शव एसडीआरएफ ने मलबे से बरामद कर लिये। ये सभी एक ही परिवार के थे।
एसडीआरएफ के सेनानायक नवनीत भुल्लर के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे तहसील चकराता के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगियों के ग्राम क्वांसी के बिजनाड छानी के निकट बादल फटने की...


























































