कोरोना भी एक प्राणी, उसे जीने का अधिकार: त्रिवेंद्र सिंह
बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल लंबे समय से पार्टी के लिये परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस बयान के बाद अब इस फहरिस्त में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी नाम जुड़ गया है। रावत ने कोरोना महामारी के बारे में बात करते हुए कहा कि, "कोरोना भी एक जीव...
आईआईटी ने तैयार की इको-फ्रेंडली शवदाह भट्ठी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ ने इको-फ्रेंडली मोबाइल शवदाह भट्ठी तैयार की है। इसमें लकड़ी का इस्तेमाल करने के बावजूद धुआं नहीं होता है। इससे ऊर्जा की भी बचत होती है क्योंकि सामान्य तौर पर शवदाह में जरूरी लकड़ी की आधी मात्रा का ही इस्तेमाल होता है।
औद्योगिक परामर्श एवं प्रायोजित अनुसंधान एवं उद्योग सहभागिता (आईसीएसआरएंडआईआई) के डीन आईआईटी प्रोफेसर डॉ....
उत्तराखंड सरकार श्रद्धालुओं को करवायेगी चारधाम के ऑनलाइन दर्शन
कोरोना के बढ़ते मामले और देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से इस साल चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है। ऐसे में संकट के इस समय श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए भक्तों के लिए राज्य सरकार चारधाम के वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी कर रही है, जिससे घर...
जोशीमठ में सेना ने शुरू किया 50 बैड का कोविड चिकित्सालय
चमोली जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सेना की ओर से जोशीमठ में 50 बेड का कोविड चिकित्सालय शुरू किया गया है। इस अस्पताल में सेना, अर्धसैन्य बलों के जवानों के साथ ही स्थानीय संक्रमित सामान्य नागरिक मरीजों को भी उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
सेना के डिप्टी कमांडेंट प्रदीप सिंह ने बताया कि नौ स्वतंत्र पर्वतीय बिग्रेड...
देवप्रयागः सर्च के दौरान एसडीआरएफ को मिला 8 लाख कैश और जेवर, मालिक को लौटाए
महामारी हो या दैवीय आपदा का कहर, एसडीआरएफ के जांबाज हर पल मुस्तैदी से अपना फर्ज निभाने को तत्पर रहते हैं। देवप्रयाग में मंगलवार को बादल फटने के बाद आई आपदा में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एसडीआरएफ की टीम को 8 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कुछ आभूषण मिले, जिसे उन्होंने उसके मालिक तक पहुंचाते हुए...
उत्तराखंड सरकार विदेशों से मंगाएगी वैक्सीन, कमेटी गठित की
उत्तराखंड सरकार ने विदेशों से वैक्सीन का आयात करने का फैसला लिया है। इसके लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। राज्य सरकार अगले दो महीने में स्पूतनिक वैक्सीन की 20 लाख डोज का आयात करेगी। हालांकि भारत सरकार से भी लगातार वार्ता चल रही है लेकिन अभी तक मिली वैक्सीन अपेक्षाकृत कम है।
कोविड-19 की स्थिति को लेकर सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर...
उत्तराखंड पहुंची 80 एमटी ऑक्सीजन एक्सप्रेस की पहली खेप
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हर्रावाला स्थित रेलवे स्टेशन पर केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए भेजी गई 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों को देखते हुए राज्य...
भुगतान के बाद भी नहीं हो पाया ऑक्सीजन प्लांट का संयोजन
चमोली जिले में ग्रामीण निर्माण विभाग की सुस्त कार्य प्रणाली कोविड केयर सेंटर के संचानल में परेशानी का सबब बन गई है। आरडब्ल्यूडी को भुगतान के नौ माह बाद भी यहां ऑक्सीजन प्लांट का संयोजन नहीं किया जा सका है। जिससे यहां कोविड मरीजों के उपचार के लिये आवश्यक ऑक्सीजन की सप्लाई में चिकित्सालय प्रशासन को खासी दिक्कतें उठानी...
उत्तराखंड : दशरथ पर्वत पर बादल फटा, तीन मंजिला आईटीआई भवन जमींदोज, देखें वीडियो
उत्तराखंड के देवप्रयाग में दशरथ पर्वत पर बादल फटने से शांता नदी में आये ऊफान से देवप्रयाग के शांति बाजार में भारी तबाही हुई है। आईटीआई का तीनमंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। शांता नदी से सटी 10 से अधिक दुकानें भी बह गई हैं। देवप्रयाग नगर से बस अड्डे की ओर आवाजाही करने वाला रास्ता और...
होम आइसोलेशन में कोविड संक्रमित युवक की मौत
विकास खंड पौड़ी की सुंदर ग्राम पंचायत में कोविड संक्रमित एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक होम आइसोलेशन में था। मंगलवार सुबह सांस लेने में दिक्कत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम युवक को अस्पताल ले जाती इससे पहले ही उसने घर पर ही दम तोड़ दिया।
विकास खंड पौड़ी स्थित ग्राम पंचायत...



























































